इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानि आईसीसी विश्व कप को अब कुछ ही समय बचा हुआ है। विश्व कप में सबसे प्रबल दावेदार टीमों में से एक भारतीय टीम अब अपनी संयोजन को तैयार करने में जुट गई है।
विश्व कप के संयोजन की दौड़ से बाहर होते ये तीन खिलाड़ी
भारतीय टीम में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका विश्व कप का हिस्सा होना तय है तो कुछ ऐसे भी खिलाड़ी भी हैं जो भारतीय टीम की विश्व कप स्क्वॉड में जगह बनाने की दावेदारी पेश कर रहे हैं।

इन सबके बीच भारतीय टीम में पिछले कुछ महीनों से खेल रहे कई ऐसे खिलाड़ी जो विश्व कप की टीम में जगह बनाने की दौड़ से बाहर होते जा रहें हैं तो आज हम आपको बताते हैं वो तीन खिलाड़ी जो दौड़ से हो रहे हैं बाहर….
मनीष पांडे
मैच-23 , रन- 440, औसत- 36.66
कर्नाटक के प्रतिभाशाली बल्लेबाज मनीष पांडे आईपीएल की खोज माने जाते हैं जो आईपीएल में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। मनीष पांडे को इसके बाद जब भारतीय टीम में जगह मिली तो धमाकेदार शुरुआत भी की।
मनीष पांडे ने जैसी शुरुआत की थी उससे तो नजर आ रहा था कि वो लंबे समय तक भारतीय टीम में बने रहेंगे पिछले कुछ समय से तो मनीष पांडे बिल्कुल भी कमाल नहीं कर सके हैं।

अब तो इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज की ऐसी स्थिति बन गई है कि इनका स्थान टीम से खतरें में हैं जिस तरह से दूसरे खिलाड़ियों से मनीष पांडे को चुनौती मिल रही है उससे तो लग रहा है कि वो विश्व कप टीम की दौड़ से बाहर होते जा रहा हैं।
केएल राहुल
मैच- 13, रन- 317, औसत- 35
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल इन दिनों तीनों ही फॉर्मेट खेलते नजर आ रहे हैं। केएल राहुल भले ही तीनों ही फॉर्मेट में टिके हुए तो हैं लेकिन जिस तरह का प्रभाव शुरुआती दौर में केएल राहुल ने दिखाया वैसा अब नजर नहीं आ रहा है।

केएल राहुल को वनडे टीम में तो ज्यादातर बाहर ही बैठना पड़ रहा है। एशिया कप में भी केएल राहुल ज्यादातर ड्रेसिंग रूम में ही समय बिताना पड़ा। सलामी बल्लेबाज के रूप में तो केएल राहुल का स्थान बड़ा मुश्किल है,
तो वहीं अगर मिडिल ऑर्डर की बात करें तो वहां भी दूसरे खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने केएल राहुल को वनडे टीम की योजना से बाहर करने की तैयारी कर ली है। अब तो ये माना जा रहा है कि राहुल का विश्व कप योजना में शायद ही स्थान बने।
दिनेश कार्तिक
मैच- 86, रन- 1663, औसत- 30.79
भारतीय क्रिकेट टीम में महेन्द्र सिंह धोनी से भी पहले एन्ट्री करने वाले दिनेश कार्तिक का क्रिकेट करियर बड़ा रोचक रहा है। एक समय वो टीम में जगह बनाते उससे पहले ही धोनी की एन्ट्री से उनका करियर खत्म होने के कगार पर पहुंच गया लेकिन पिछले कुछ समय से उन्होंने फिर से टीम में वापसी की।

दिनेश कार्तिक ने भारतीय टीम में वापसी के बाद टीम में बने हुए हैं लेकिन लगातार खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा है। अभी तो दिनेश कार्तिक टीम में स्थिर होने की तैयारी कर रहे हैं,
उससे पहले ऋषभ पंत की टीम में जगह बन गई है तो वहीं कार्तिक को बाहर का रास्ता दिखा दिया। एक बल्लेबाज के तौर पर खेलने वाले कार्तिक के लिए विश्व कप की दौड़ धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post विश्व कप 2019 की टीम से इन तीन भारतीय खिलाड़ियों की खत्म हो रही है दावेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.