Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019 से पहले प्रीति जिंटा का विवादित बयान, गंवाना पड़ सकता हैं मालिकाना हक़

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आईपीएल 2018 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल 2018 में 7वें स्थान पर रही थी.

इसी बीच इंडिया टुडे को प्रीति जिंटा ने एक इंटरव्यू दिया हैं. जिसमे उन्होंने सट्टेबाजी व नशे को लेकर कई रोचक बातें कही हैं.

मुझे पार्टियों से नफरत 

प्रीति जिंटा ने अपने बयान में नशे को लेकर कहा, “आईपीएल के दौरान पहले ऐसी पार्टियाँ होती थी, लेकिन मैं इस तरह की पार्टियों को पसंद नहीं करती थी. मुझे इस तरह की पार्टियों से नफरत हैं.”

सट्टेबाजी को लीगल करने की कही बात 

अपने इस बयान के साथ ही उन्होंने आईपीएल में बढ़ रही सट्टेबाजी को लेकर भी एक बयान दिया. जिसमे उन्होंने कहा, कि सरकार द्वारा सट्टेबाजी को लीगल कर देना चाहिए, ताकि सरकार को इससे इनकम भी हो और भ्रष्टाचार भी कम हो.

विवादित बयान से आई सुर्ख़ियों में 

सट्टेबाजी को लीगल कराने के इस बयान से प्रीति जिंटा सुर्ख़ियों में आ गई हैं. उन्होंने सट्टेबाजी को लेकर कहा, “मुझे लगता हैं, कि सट्टेबाजी को लीगल कर देना चाहिए, क्योंकि इससे सरकार की अच्छी खासी इनकम भी होगी और भ्रष्टाचार भी कम होगा. मेरा मानना हैं, किसी भी तरह भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए.” 

पहले भी रह चुकी हैं विवादों में 

बता दें, कि पहले भी प्रीति जिंटा, किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटोर वीरेंद्र सहवाग और किंग्स इलेवन पंजाब के को ओनर नेस वाडिया के साथ झगड़े को लेकर विवादों में आ चुकी हैं.

आईपीएल 2014 के दौरान प्रीति जिंटा और नेस वाडिया का मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर झगड़ा हो गया था. इसके बाद नेस वाडिया पर प्रिटी जिंटा ने केस भी कर दिया था. बाद में अदालत ने 20,000 रूपये के दंड पर नेस वाडिया को रिहा कर दिया था.

वहीं वीरेंद्र सहवाग के साथ प्रीति जिंटा का झगड़ा आईपीएल 2018 के दौरान हुआ था. सहवाग, प्रीति जिंटा के टीम में दखलंदाजी से खुश नहीं थे. वहीं प्रीति सहवाग के कई फैसलों से खुश नहीं थी.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

 

The post आईपीएल 2019 से पहले प्रीति जिंटा का विवादित बयान, गंवाना पड़ सकता हैं मालिकाना हक़ appeared first on SportzWiki Hindi.