क्रिकेट जगत में पिछले कुछ सालों से एशिया की सनसनी अफगानिस्तान की टीम ने बहुत ही खास प्रभाव छोड़ा है। अफगानिस्तान की टीम ने समय के साथ अपने ग्राफ को लगातार ऊंचा किया है।

अफगानिस्तान की टीम ने कुछ सालों से किया है कमाल
अफगान क्रिकेट टीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में ना सिर्फ एसोसिएट टीमों को पटखनी दी है बल्कि मान्यता प्राप्त बड़ी टीमों को भी चौंकाया है। जिससे अब तो हर एक मजबूत और बड़ी टीम में कुछ ना कुछ तो डर जरूर दिखता है।

अब तो माना जा रहा है कि विश्व क्रिकेट में बांग्लादेश के बाद डार्क हॉर्स या हॉट डॉग की श्रेणी में अफगानिस्तान की टीम को रखा जा सकता है। क्योंकि इस टीम में किसी भी टीम को पटखनी देने का माद्दा है।
कॉलिन मुनरो ने अफगानिस्तान टीम के हुए मुरिद
न्यूजीलैंड के तूफानी सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने बहुत प्रभावित किया है। कोलिन मुनरो ने न्यूजीलैंड, भारत और इंग्लैंड के लिए विश्व कप 2019 जीतने के चांस के साथ ही अफगान टीम की तारीफ की।

मुनरो ने कहा कि “उनके(अफगानिस्तान) के पास गेंद और बल्ले दोनों से मैच विजेता खिलाड़ी हैं और इसी तरह का प्रदर्शन उन्होंने हाल ही में एशिया कप में दिखाया था।”
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग से उनके खिलाड़ियों को होगा फायदा
कोलिन मुनरो ने आगे कहा कि “मुझे लगता है कि उनके क्रिकेटरों के लिए एपीएल(अफगानिस्तान प्रीमियर लीग) से बहुत मदद मिलेगी। दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ उन्हें कंधे से कंधा मिलाने का मौका मिलेगा।“

“और उन्होंने तो मुझे पहले से ही सवाल पूछने के लिए छोड़ दिया है। और अगर अफगान क्रिकेटरों को एपीएल में मेरे जैसे खिलाड़ियों के साथ काम करने से कुछ हासिल होता है तो मुझे तो खुशी होगी। राशिद बहुत ही शानदार खिलाड़ी हैं जो एक हाई वे पर भी गेंद को टर्न करा सकते हैं।“
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post कॉलिन मुनरो ने अफगानिस्तान निकलेगा छुपारुस्तम, लेकिन यह देश जीत सकता हैं 2019 विश्वकप appeared first on SportzWiki Hindi.