Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तीन ऐसे ऑलराउंडर खिलाड़ी जिन्हें विश्वकप 2019 के लिए भारतीय टीम में मिलनी चाहिए जगह

भारतीय टीम के पास वर्तमान समय में कई शानदार ऑलराउंडर हैं. आज हम भी आपकों अपने इस खास लेख में तीन ऐसे भारतीय ऑलराउंडरो के बारे में बताएंगे, जिन्हें विश्व कप 2019 में भारत की टीम में जरुर मौका मिलना चाहिए.

हार्दिक पांड्या 

हार्दिक पांड्या का विश्व कप 2019 के लिए स्थान लगभग पक्का हैं और वह विश्व कप 2019 में खेलना डिजर्व भी करते हैं. हार्दिक पांड्या ने पिछले दो साल में भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया हैं.

वह भारतीय टीम के लिए रन भी बनाते हैं और विकेट भी हासिल करते हैं. उनकी फील्डिंग भी लाजवाब हैं. वह अंतिम ओवरों में बड़े-बड़े छक्के लगाने की क्षमता रखते हैं.

हार्दिक पांड्या का जहां बल्लेबाजी में 29.70 की औसत से अबतक 670 रन बना चुके हैं. वहीं उन्होंने 40 वनडे विकेट भी अपने नाम किये हुए हैं. हार्दिक पांड्या के 42 मैचों के इस रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें जरुर विश्व कप 2019 की टीम में मौका मिलना चाहिए.

रविचंद्रन अश्विन 

रविचंद्रन अश्विन पिछले काफी समय से भारत की वनडे और टी-20 टीम से बाहर हैं, लेकिन उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें जरुर विश्व कप 2019 की टीम में शामिल किया जाना चाहिए.

अश्विन निचले क्रम में शानदार बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं. वहीं अश्विन की स्पिन गेंदबाजी को भी खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं हैं.

अश्विन ने वनडे क्रिकेट में 675 रन बनाये हुए हैं. वहीं 150 विकेट भी हासिल किये हुए हैं. उनके इस अनुभव को देखते हुए वह 2019 विश्व कप टीम में खेलने के हकदार हैं.

रविन्द्र जडेजा 

रविन्द्र जडेजा ने एशिया कप में ही भारत की वनडे टीम में वापसी की हैं. जडेजा अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए तो जाने ही जाते हैं. साथ में वह निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं.

जडेजा की फील्डिंग भी भारत के लिए हमेशा से प्लस पॉइंट रहती हैं. वह तीनों विभाग में प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं. जडेजा ने 31.14 की औसत से 1962 रन बनाये हुए हैं. वहीं वनडे क्रिकेट में 162 विकेट भी उनके नाम हैं. जडेजा भी भारत की 2019 विश्व कप टीम में खेलने के पूरे  हकदार हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post तीन ऐसे ऑलराउंडर खिलाड़ी जिन्हें विश्वकप 2019 के लिए भारतीय टीम में मिलनी चाहिए जगह appeared first on SportzWiki Hindi.