बीसीसीआई ने सभी आईपीएल टीमों से रिलीज करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट मांगी हैं. जल्द ही सभी आईपीएल टीमें रिलीज करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को देने वाली हैं. केकेआर की टीम भी अपने रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जल्द ही बीसीसीआई को सौप देगी.
इसी के चलते आज हम आपकों अपने इस खास लेख में केकेआर के तीन ऐसे खिलाडियों के नाम बताएंगे, जिनके आईपीएल 2018 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद केकेआर की टीम आईपीएल 2019 से पहले रिलीज कर सकती है.
टॉम कुरेन

टॉम कुरेन को आईपीएल 2018 में केकेआर की टीम ने चोटिल मिचेल स्टार्क की जगह शामिल किया था, लेकिन उनका प्रदर्शन बहुत ज्यादा खराब रहा था.
टॉम कुरेन ने केकेआर के लिए कुल 5 मैच खेले थे. जिसमे उन्होंने 6 विकेट हासिल किये, लेकिन इस दौरान उनका इकॉनामी रेट 11.60 का रहा था. उनके इस खराब इकॉनामी रेट को देखकर टीम के मालिक शाहरुख खान जरुर उन्हें रिलीज कर सकते है.
रॉबिन उथप्पा

केकेआर के अनुभवी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा भी अपने नाम के मुताबिक बिलकुल भी प्रदर्शन नहीं कर पाये थे. रॉबिन उथप्पा ने इस सीजन केकेआर के लिए कुल 16 मैच खेले थे. जिसमे उन्होंने 21.93 की औसत व 132.45 के स्ट्राइक रेट से 351 रन बनाये.
उनका यह 21.93 का औसत उनकी काबिलियत को बिलकुल नहीं दर्शाता है, इसलिए हो सकता है, कि केकेआर का टीम मैनेजमेंट उन्हें आईपीएल 2019 से पहले रिलीज कर दे. केकेआर की टीम ने रॉबिन उथप्पा को आईपीएल 2018 में आरटीएम कार्ड के जरिये खरीदा था.
विनय कुमार

विनय कुमार को भी केकेआर की टीम आईपीएल 2019 से पहले रिलीज कर सकती हैं. विनय कुमार ने आईपीएल 2018 में 2 मैच खेले थे. जिसमे उन्होंने 16.95 की बहुत ज्यादा खराब इकॉनामी रेट से रन खर्च किये थे. इस दौरान वह मात्र 2 विकेट ही हासिल कर पाये थे.
विनय कुमार की 16.95 की इस खराब गेंदबाजी इकॉनामी रेट को देखते हुए केकेआर का टीम मैनेजमेंट उन्हें आईपीएल 2019 से पहले रिलीज कर सकता हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post आईपीएल 2019 से पहले इन तीन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती हैं केकेआर की टीम appeared first on SportzWiki Hindi.