Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तीन अनकैप्ड खिलाड़ी जो विश्व कप 2019 से पहले चयनकर्ताओं की अनदेखी के कारण ले सकते हैं संन्यास

shahbaz nadeem

आज हम आपकों अपने इस खास लेख में तीन ऐसे अनकैप्ड खिलाड़ीयों के नाम बताएंगे, जो 2019 से पहले चयनकर्ताओं की अनदेखी के कारण संन्यास ले सकते हैं.

आइये डालते हैं तीन ऐसे अनकैप्ड खिलाड़ीयों पर एक नजर : 

रोबिन बिष्ट

राजस्थान के बल्लेबाज रोबिन बिष्ट भी कुल 90 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 46.85 की शानदार औसत से 5950 रन बनाये हुए है.

उन्होंने लिस्ट ए करियर के 51 मैचों में 1299 रन बनाये हुए हैं. उनके इस शानदार औसत के बावजूद भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने उन्हें कभी भी मौका नहीं दिया है.

वह 30 साल से ज्यादा की उम्र के हो चुके हैं. ऐसे में वह विश्व कप 2019 से पहले चयनकर्ताओं की अनदेखी के कारण अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं.

जलज सक्सेना

जलज सक्सेना मध्य प्रदेश की टीम से रणजी क्रिकेट खेल चुके है, लेकिन वह फिलहाल केरल की टीम से घरेलु क्रिकेट खेल रहे है.

जलज घरेलू क्रिकेट के काफी अनुभवी खिलाड़ी है. उनके पास 100 प्रथम श्रेणी व 85 लिस्ट ए मैचों का अनुभव है. वह 85 लिस्ट ए मैचों में 96 विकेट हासिल कर चुके है और 1736 रन भी अपनी टीम के लिए बना चुके है.

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा हैं. वह करीब 32 साल की उम्र के हो चुके हैं, लेकिन उन्हें आजतक भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिका हैं. ‘

चयनकर्ताओं की इस अनदेखी के कारण विश्व कप 2019 से पहले अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं.

शहबाज नदीम

शहबाज नदीम भी घरेलू क्रिकेट का बहुत बड़ा नाम हैं, लेकिन उन्हें भी आजतक भारतीय टीम की कैप पहनने का मौका नहीं मिला हैं.

शहबाज नदीम ने अबतक लिस्ट ए करियर के 92 मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 136 विकेट हासिल किये हैं. वहीं नदीम ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के कुल 99 मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 375 विकेट हासिल किये हुए हैं.

चयनकर्ता शहबाज नदीम को काफी लम्बे समय से अनदेखा कर रहे हैं. चयनकर्ताओं की इस अनदेखी के कारण वह भी विश्व कप 2019 से पहले संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post तीन अनकैप्ड खिलाड़ी जो विश्व कप 2019 से पहले चयनकर्ताओं की अनदेखी के कारण ले सकते हैं संन्यास appeared first on SportzWiki Hindi.