खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीमित ओवरों की शृखलाओं में नए रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनर्ड शृंखला के एक मैच में छह विकेट हासिल कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। इसी मैच में वह हैट्रिक बनाकर सबसे ज्यादा उम्र में ये उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी बने थे।
IndvsWi : दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की हुई घोषणा, ये होगी विराट बिग्रेड
अब इमरान ताहिर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज में भी एक उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई है। इस मुकाबले में इमरान ताहिर ने पांच विकेट हासिल कर अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही वह अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में दो बार पांच विकेट हासिल करने वाले विश्व के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं।
अपनी खराब फार्म को दूर करने के लिए अब धोनी खेलेंगे ये टूर्नामेंट
इससे पहले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज उमर गुल और श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज अजिंता मेंडिस टी-20 क्रिकेट में पांच-पांच विकेट दो-दो बार हासिल कर चुके हैं।इस मुकाबले में किए गए प्रदर्शन की बदौलत स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर दक्षिण अफ्रीका की ओर से टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।
B'day Spl : जानिए हार्दिक पांड्या की जिदंगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से
इस मामले में उन्होंने दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे छोड़ा। इमरान ताहिर अब तक 34 टी-20 मैचों में 62 विकेट हासिल कर चुके हैं। जबकि अनुभवी तेज गेंदबज डेल स्टेन के नाम क्रिकेट के इस फॉर्मेट में 58 विकेट दर्ज है।