वेस्टइंडीज की मेजबानी में अगले महीनें खेली जाने वाली आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 से ठीक पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तैयारियों को एक बड़ा झटका लगा है।
भारतीय महिला टीम की वर्ल्ड टी-20 से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज रद्द
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले आईसीसी वर्ल्ड टी-20 से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर द्विपक्षीय टी-20 सीरीज खेलनी थी लेकिन अब इस सीरीज को रद्द कर दिया गया है।

इस टी-20 सीरीज को महिला विश्व टी-20 से पहले दोनों ही टीमों के लिए तैयारी के रूप में देखा जा रहा था लेकिन अब इस सीरीज को रद्द करने से दोनों ही टीमों खासकर भारतीय महिला टीम के लिए एक बड़ा झटका है।
आईसीसी महिला विश्व टी-20 के कार्यक्रम में टकराव के चलते सीरीज हुई रद्द
जुलाई में बीसीसीआई ने क्रिकेट बोर्ड ऑफ वेस्टइंडीज के सामने विश्व टी-20 से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम के वेस्टइंडीज दौरे का प्रस्ताव रखा था। उस प्रस्ताव के बाद वेस्टइंडीज की ओर से विश्व टी-20 कार्यक्रम में टकराव के चलते टाल दिया गया है।

इस द्विपक्षीय सीरीज को लेकर क्रिकेट बोर्ड और वेस्टइंडीज की तरफ से क्रिकबज को कहा गया है कि “सीडब्ल्यूआई और बीसीसीआई हमारी संबंधित तैयारी की योजनाओं के तहत महिला विश्व टी-20 से पहले सेंट किट्स में तीन इंटरनेशनल टी-20 मैचों के निर्धारित होने की उम्मीद कर रहे थे।”
ये सीरीज फ्यूचर ट्यूर प्रोग्राम का नहीं था हिस्सा- सीडब्ल्यूआई
“वैसे ये सीरीज किसी भी द्विपक्षीय फ्यूचर टूर प्रोग्राम का हिस्सा नहीं थी। सीडब्ल्यूआई ने वित्तिय मुद्दों के संबंधित बीसीसीआई से चर्चा की। लेकिन दुर्भाग्यवश इन मैचों का आयोजन नहीं होगा।”
बीसीसीआई चाहती थी कि भारतीय महिला टीम को वेस्टइंडीज में खेलने का कुछ अनुभव मिल सके। क्योंकि वर्तमान में जो 15 सदस्यीय भारतीय महिला टीम का चयन किया गया है उसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर, मिताली राज, वेदा कृष्णमूर्ति और एकता बिष्ट को ही वेस्टइंडीज में खेलने का अनुभव है।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तैयारियों को वर्ल्ड टी-20 से ठीक पहले लगा बड़ा झटका appeared first on SportzWiki Hindi.