Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, लम्बे समय बाद दिग्गज की हुई वापसी

ऑस्ट्रेलिया की टीम इनदिनों पाकिस्तान दौरे पर हैं. जहां ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही हैं. इस सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जायेगी. इसी बीच बड़ी खबर यह आ रही हैं, कि तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान हो गया हैं.

इस प्रकार हैं पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज का कार्यक्रम 

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मैच 24 अक्टूबर को आबूधाबी में खेला जायेगा. वहीं सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 26 अक्टूबर को दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. इसके बाद सीरीज का तीसरा टी-20 मैच 28 अक्टूबर रविवार को दुबई क्रिकेट स्टेडियम में ही खेला जायेगा.

टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान 

Pakistan beat Australia by 45 runs

बता दें, कि आज गुरूवार को तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान हो गया हैं. पाकिस्तान की टीम में काफी लम्बे समय बाद स्पिन ऑलराउंडर इमाद वसीम की वापसी हो गई हैं. वहीं टीम में मोहम्मद आमिर को जगह नहीं दी गई हैं. वकास मकसूद को पहली बार पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया हैं.

इस प्रकार हैं टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम 

सरफराज अहमद (कप्तान), फखर जमान, मोहम्मद हफीज, साहिबजादा फरहान, बाबर आज़म, शोएब मलिक, असिफ अली, हुसैन तलत, शदाब खान, शाहीन अफरीदी, उस्मान शिनवारी, हसन अली, इमाद वसीम, वकास मकसूद, फहीम अशरफ

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, लम्बे समय बाद दिग्गज की हुई वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.