Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चोटिल जॉनी बैरेस्टो श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज से हुए बाहर

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बैरेस्टो इंजरी के चलते श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच से बाहर हो गए. इसके आलवा वनडे सीरीज के बाद होने वाला एक मात्र टी-20 मैच भी वह नहीं खेल पाएंगे. यह जानकारी रविवार को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा दी गयी.

फुटबॉल खेलते हुए चोटिल 

फुटबॉल खेलना बैरेस्टो के साथ-साथ इंग्लैंड टीम को भी महंगा पड़ गया. बैरेस्टो प्रैक्टिस के दौरान जब फुटबॉल खेल रहे थे तभी उनका दायां टखना चोटिल हो गया.

ईसीबी ने दिए अपने बयान में कहा

”स्कैन में सामने आया कि उनका बायां टखना चोटिल हो गया. श्रीलंका में इंग्लैंड मेडिकल टीम द्वारा उनकी दैनिक निगरानी और आंकलन किया जायेगा और तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले उनकी फिटनेस के बारे में अपडेट दी जाएगी.”

यह भी पढ़ें – बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 42 रनों से हराया

टेस्ट सीरीज का पहला मैच 6 नवंबर से गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं मौजूदा समय में खेली जा रही वनडे सीरीज पर इंग्लैंड ने 3-0 से कब्ज़ा जमा लिया है. पहला वनडे बारिश के चलते नहीं खेला जा सका था. इसके बाद इंग्लैंड ने लगातार तीनों मैचों में जीत दर्ज की.

बैरेस्टो ने 2018 में वनडे क्रिकेट में बनाए 1000 रन 

जॉनी बैरेस्टो के बल्ले से 2018 में लगातार रन निकल रहे हैं. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने इस वर्ष 1000 रन पूरे किए. एक कैलेंडर इयर में सबसे पहले इंग्लैंड की तरफ से वनडे क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज़ डेविड गोवर थे.

यह भी पढ़ें –  मैदान पर आया गेल का तूफान

डेविड ने साल 1983 में सबसे पहले 1000 वनडे रन पूरे किए थे. वहीं इस वर्ष इस मामले में दूसरे नंबर पर जो रूट(936 रन) और तीसरे नंबर पर जेसन रॉय(890 रन) हैं. चौथे नंबर पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली(889) हैं.

बैरेस्टो ने अभी तक इंग्लैंड के लिए कुल 54 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 48.02 की औसत से 2017 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 7 अर्द्धशतक लगाए.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post चोटिल जॉनी बैरेस्टो श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज से हुए बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.