खेल डेस्क। पाकिस्तान ने पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 66 रन से शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। यह पाकिस्तान की कंगारू टीम के खिलाफ क्रिकेट के इस फॉर्मेट में सबसे बड़ी जीत है।
Asian Champions Trophy: इस खिलाड़ी की हैट्रिक से भारत ने कोरिया को 4-1 से दी पटखनी
सलामी बल्लेबाज बाबर आजम (नाबाद 68) की अर्धशतकीय पारी की मदद से पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 155 रन बनाए। इसके जवाब में इमाद वसीम (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम 89 रन पर आउट हो गई।
वेस्टइंडीज के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन कूल्टर नाइल ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। अगर उन्होंने ये पारी नहीं खेली होती तो कंगारू टीम का हश्र इससे भी बुरा होता। ऑस्ट्रेलिया की ओर से तीन बल्लेबाज ही दहाई की संख्या को पार कर सके। क्रिस लिन ने 14 और एस्तोन अगर ने 19 रन का योगदान दिया।
भारत ए ने आॅस्ट्रेलिया ए को रौंदा 28 रनों से, ये खास रिकॉर्ड बनाया मिताली राज ने
पाकिस्तान की ओर से सबसे सफल गेंदबाज स्पिनर इमाद वसीम रहे। जिन्होंने चार ओवर में 20 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। वहीं फहीम अशरफ और शाहीन अफरीदी दो-दो विकेट हासिल करने में सफल रहे।
वनडे क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, विराट ने दर्ज करवाई अपने नाम उपलब्धि
इससे पहले पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम ने नाबाद 68 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 55 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। जबकि पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने 30 गेंदों पर 39 रन बनाए।