स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा 21 नवम्बर से शुरू होने जा रहा है। लगभग दो महीने तक चलने वाले इस दौरे पर भारतीय टीम 3 टी-20, 4 टेस्ट और 3 एकदिवसीय मैच खेलेगी। बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए टी-20 और टेस्ट टीम की घोषणा कर दी है। टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा, मुरली विजय और पार्थिव पटेल की टीम में वापसी हुई है वहीं धोनी को टी-20 टीम से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह रिषभ पंत कोटीम में लिया गया है।
Ind vs WI : टी-20 से टीम से धोनी की छुट्टी, विराट की जगह यह खिलाड़ी करेगा कप्तानी
बता दें कि रोहित शर्मा को खराब फॉर्म के कारण जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद टीम से बाहर कर दिया था और उन्हें इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली थी। वहीं मुरली विजय को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में ही टीम से बाहर कर दिया गया था। हालाँकि विजय ने इसके बाद काउंटी में एसेक्स के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था।
दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर ही टीम से बाहर हुए एक और खिलाड़ी पार्थिव पटेल को एक अन्य विकेटकीपर वृद्धिमान साहा को चोटिल होने की वजह से टीम में जगह मिली है। इसके साथ ही मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने इस बात की पुष्टि भी कि एशिया कप के दौरान चोटिल हुए हार्दिक पंड्या अभी तक उबरे नहीं है और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जा पाएंगे।
टेस्ट के अलावा ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टी-20 टीम की घोषणा भी की गई है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी को जगह नहीं मिली है। धोनी को वेस्टइंडीज के खिलाफ जल्दी होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भी टीम में जगह नहीं मिली है। धोनी के लिए भारतीय टीम का प्रमुख खिलाड़ी बनने के बाद यह पहला मौका है जब उन्हें टीम से बाहर किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम -
टेस्ट टीम - विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, पार्थिव पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार
टी-20 टीम - विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और खलील अहमद।
Herald