Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

21 नवंबर से शुरू हो रहे टी-10 क्रिकेट में फिर भिड़ेगी भारत-पाकिस्तान, ये 8 टीम लेंगी हिस्सा

टी-10 लीग का दूसरा सीजन 21 नवंबर से दो दिसंबर तक शारजाह स्टेडियम में खेला जायेगा। इस लीग का पहला संस्करण दिसंबर 2017 में खेला गया था. बता दे इसका पहला संस्करण महज चार दिन का ही था. लेकिन इस बार इस संस्करण को विस्तार दिया गया हैं.

इसके आयोजकों ने बयान देकर इस बात की जानकारी दी हैं.

संस्करण में खेले जायेंगे 29 मैच


टी -20 लीग के इस आयोजन में कुल 29 मैच खेले जायेंगे। इसमें राउंड रोबिन स्टेज के बाद सेमीफइनल और फाइनल भी खेला जायेगा। इस साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अमिरात क्रिकेट बोर्ड के साथ बातचीत करके इस लीग को अपनी मंजूरी दी थी.

बता दे दिसंबर 2017 के संस्करण में सिर्फ छ टीमों ने हिस्सा लिया था. इस साल इस संस्करण में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन टीमों में बंगाल टाइगर्स, द कराचियंस, राजपूत, नार्थन वॉरियर्स, पाकिस्तान पख्तूनस, केरला किंग्स, पंजाब लेजेंड्स, मराठा अरेबियंस आदि शामिल हैं.

इस आयोजन में ब्रेंडन मैक्कलम, शाहिद अफरीदी,वीरेंद्र सहवाग,शोएब मलिक, सुनील नरेन,राशिद खान,डैरेन सैमी जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं.

यूएई 2017 में हुई शुरुआत

टी-10 लीग के चैयरमेन नवाब शाजी ने अपने बयान में कहा हैं कि,

“टी-10 लीग के पहले सीजन 2017 में इसको लांच करना मेरे लिए शानदार था. 90 मिनट के दौरान हुआ एक नया क्रिकेट प्रारुप बेहद उत्साही था.”

इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि,

“2018 में हमने कई सारी नई भर्तियां की हैं. हमने इसके लिए आईसीसी पैनल के अंपायर का चयन किया हैं. भ्रष्टाचार से निपटने के लिए आईसीसी की एसीयू को भी यूज में लिया गया हैं. हमने इसमें तकनीकी समिति की जिम्मेदारी रोशन माहनामा को दी हैं. वसीम अकरम को प्रतिभा खोज कार्यक्रम का निदेशक का काम सभांलने को दिया हैं.”

उन्होंने यह भी कहा,

“हमने इस बार मैच के बाद पार्टी को बंद कर दिया है अब खिलाड़ियों से संदिग्ध लोगों की मुलाकात नहीं हो पायेगी.”

 

दो ग्रुप में बटेंगी टीमें

इस आयोजन में हिस्सा लेने वाली टीमें बंगाल टाइगर्स, द कराचियंस, राजपूत, नार्थन वॉरियर्स और पख्तूनस.केरला किंग्स, पंजाब लेजेंड्स, मराठा अरेबियंस को दो के ग्रुप में विभाजित कर दिया जायेगा।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post 21 नवंबर से शुरू हो रहे टी-10 क्रिकेट में फिर भिड़ेगी भारत-पाकिस्तान, ये 8 टीम लेंगी हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.