Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

211 दिनों के रेस्ट के बाद खेलेगी न्यूज़ीलैंड, इस बीच भारत ने खेल लिए इतने वनडे, टेस्ट और टी-20 मैच

न्यूजीलैंड टीम एक लंबा ब्रेक लेने के बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच पाकिस्तान के साथ आज अबू धाबी में खेलने जा रही है. टीम ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच इंग्लैंड के साथ 30 मई को टेस्ट मैच खेला था. इसके बाद से न्यूज़ीलैंड ने एक भी मैच नहीं खेली. वहीं भारतीय टीम इस बीच कई मैच खेल चुकी है.

इस बीच भारत द्वारा खेले गए मैच

इस समय भारतीय टीम सबसे व्यस्त टीमों में से एक है. टीम बिना कोई ब्रेक लिए एक के बाद एक सीरीज खेले जा रही है. मौजूदा समय में वेस्टइंडीज भारत दौरे पर है और टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज जारी है. इस व्यस्त शेड्यूल को लेकर बीसीसीआई को आलोचना भी झेलनी पड़ी है.

ये भी पढ़ें – विश्वकप 2019 में अपनी टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित होंगे ये 5 खिलाड़ी

न्यूजीलैंड टीम के ब्रेक के दौरान भारत ने कुल 8 टेस्ट मैच, 13 वनडे मैच और 5 टी-20 मैच खेले. इस बीच आईपीएल सीजन भी रहा. आईपीएल ख़त्म होने के बाद टीम इंडिया ने एक मात्र टेस्ट मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेला, जोकि अफगानिस्तान का पहला टेस्ट होने की वजह से एतिहासिक मैच था.

इसके बाद टीम आयरलैंड दौरे पर गयी. जहां दो टी-20 मैच खेले. फिर इंग्लैंड दौरा शुरू हो गया. यहां तीन टी-20 मैचों की सीरीज, तीन वनडे मैचों की सीरीज और अंत में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज हुई. इंग्लैंड दौरे से वापस आने के बाद टीम ने एशिया कप खेला. जिसके तुरंत बाद वेस्टइंडीज का दौरा शुरू हो गया.

पाकिस्तान टीम कर रही अच्छा

पाकिस्तान टीम इस समय अच्छा कर रही है. न्यूजीलैंड से पहले पाक टीम ने ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट और टी-20 सीरीज खेली और दोनों ही सीरीजें अपने नाम की. हालांकि केन विलियमसन की कप्तानी में न्यूज़ीलैंड भी मजबूत है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच अच्छे मुकाबले देखने को मिलेंगे.

ये भी पढ़ें – गौतम गंभीर समेत इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के साथ चयनकर्ता कर रहे नाइंसाफी

The post 211 दिनों के रेस्ट के बाद खेलेगी न्यूज़ीलैंड, इस बीच भारत ने खेल लिए इतने वनडे, टेस्ट और टी-20 मैच appeared first on SportzWiki Hindi.