भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुंबई में वनडे सीरीज का चौथा वनडे मैच खेला गया. भारत ने इस मैच में विंडीज को बेहद आसानी से 224 रन से हरा दिया. यह वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत है. इस जीत के साथ ही भारत ने इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज से तीसरे वनडे में मिली हार का बदला भी ले लिया.
वहीं इस मैच में टीम इंडिया ने कई बड़े रिकार्ड्स अभी अपने नाम कर लिए है, तो आइये जानते है टीम इंडिया ने आज जीत के बाद कौन से बड़े रिकार्ड्स अपने नाम किये हैं:
11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

भारत ने वेस्टइंडीज को 224 रन से हराकर उसके खिलाफ सबसे बड़ी जीत का अपना 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. भारत ने इससे पहले उसे 2007 में 160 रन से हराया था. टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में यह ओवरऑल तीसरी सबसेे बड़ी जीत है. भारत की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बरमूडा के खिलाफ है. टीम इंडिया उसे 2007 में 257 रन से हराया था.
और पढें – विराट कोहली और रविन्द्र जडेजा के बीच मैदान पर लगी दौड़, जाने किसने दिया किसको मात
यह टेस्ट प्लेइंग देशों के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले यह रिकॉर्ड बांग्लादेश के खिलाफ था. उसने 2003 में बांग्लादेश को 200 रन से हराया था.
भारत की वनडे क्रिकेट में 10 सबसे बड़ी जीत की सूचि
| हार का अंतर | खिलाफ | सन |
| 257 | बरमूडा | 2007 |
| 256 | हॉन्गकॉन्ग | 2008 |
| 224 | वेस्टइंडीज | 2018 |
| 200 | बांग्लादेश | 2003 |
| 190 | न्यूजीलैंड | 2016 |
| 186 | केन्या | 2001 |
| 183 | श्रीलंका | 2003 |
| 181 | नामीबिया | 2003 |
| 174 | न्यूजीलैंड | 1999 |
| 169 | श्रीलंका | 2014 |
इस साल की ये 13वीं विजयी है

भारत ने इस साल 19 मैच जीते हैं. यह उसकी 13वीं जीत है. छह अन्य मुकाबलों में उसे चार में हार का सामना करना पड़ा, जबकि दो ड्रा रहे हैं. 2018 में सबसे अधिक मैच जीतने के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है. इस साल इंग्लैंड ने सबसे अधिक 17 मैच जीते हैं.
हालांकि उसने भारत से पांच मैच ज्यादा खेले भी हैं. इस साल सबसे अधिक मैच हारने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम है. उसने 2018 में 26 मैच खेले हैं, जिनमें से 20 में उसे हार का सामना करना पड़ा है.
यह भी पढें – सौरव गांगुली ने उठाया भारत के प्लेइंग इलेवन चयन पर सवाल, कहा क्यों नहीं मिल रहा इस खिलाड़ी को जगह
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वेस्टइंडीज को 224 रनों से हरा भारत ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाला पहला देश बना भारत appeared first on SportzWiki Hindi.