Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बर्थ डे स्पेशल: 25 साल के हार्दिक पांड्या का रहा हैं विवादों से नाता, तीसरे में तो कोर्ट ने दिया था गिरफ्तार करने का आदेश

भारतीय टीम के ऑलराउंडर स्टार कहे जाने वाले हार्दिक पांड्या आज पूरे 25 साल के हो गए हैं. इस खिलाड़ी ने अपने अच्छे प्रदर्शन के चलते बहुत ही काम समय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनायीं हैं. इस वक़्त हार्दिक विश्व के सबसे बेहरीन ऑलराउंडर्स में गिने जाते हैं. इतना ही नहीं हार्दिक मौजूदा समय के सबसे स्टाइलिश खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शामिल हैं.

आज हम आपको पांड्या की जिंदगी के बारे में कुछ ऐसी चीज़े बताने जा रहे हैं, जिसे बहुत ही काम लोग जानते होंगे. हार्दिक का विवादों से भी काफी ज्यादा संबध रहा हैं. तो वो कौन से ऐसे विवाद हैं, जिन्होंने हार्दिक को हाईलाइट कर दिया आइये जानते हैं.


कपिल देव से तुलना पर बढ़ा विवाद

वैसे हार्दिक का विवादों से नाता ऐसा कुछ गहरा नहीं हैं, लेकिन कभी कभी हार्दिक की बातों से विवाद बढ़ा हैं. पांड्या ने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम में अपनी जगह बनाई, जिसके बाद इस खिलाड़ी की तुलना इंडियन टीम के ऑलराउंडर रहे कपिल देव से की जाने लगी.

हार्दिक के प्रदर्शन में गिरावट देख पूर्व क्रिकेटर्स को अच्छा नही लगा और खुद कपिल देव ने हार्दिक को सलाह दी, जिसको लेकर हार्दिक ने विवाद बढ़ा दिया. पांड्या ने लोगो से कहा कि उनकी तुलना किसी से भी न करे उन्हें हार्दिक पांड्या ही बने रहने दे.


जब ऋषभ पंत से किया विवाद

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में पंड्या का ऋषभ पंत के साथ विवाद मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच मैच में चल रहा था. जिसमें पंड्या की गेंद पर ऋषभ पंत ने एक हाथ से छक्का लगा दिया.

इस बात पर तेज़ गेंदबाज पांड्या को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने पंत को खरी खोटी सुना दी. ये विवाद तब बढ़ा जब पंत ने भी हार्दिक को पलट कर जवाब दे दिया, लेकिन ये विवाद मैच के खत्म होने के साथ ही खत्म हो गया.

बीआर अंबेडकर पर ट्वीट कर फंसे पांड्या
हार्दिक बीआर अंबेडकर पर ट्वीट कर फंस चुके हैं.  इस ट्वीट में पहले से ही बीआर अंबेडकर ही बुराई हुई थी, जिसके बाद पांड्या ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया ‘कौन आंबेडकर??? ये वही हैं न जिन्होंने संविधान के नाम पर देश में आरक्षण नाम की बीमारी फैलाई हैं.’

इसके बाद राजस्थान कोर्ट ने इस खिलाड़ी की रिपोर्ट दर्ज करने भी अनुमति दी,लेकिन बाद में ये बात स्पष्ट हुई कि उनके ऑफिशल अकॉउंट से कोई ट्वीट किया ही नहीं गया हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post बर्थ डे स्पेशल: 25 साल के हार्दिक पांड्या का रहा हैं विवादों से नाता, तीसरे में तो कोर्ट ने दिया था गिरफ्तार करने का आदेश appeared first on SportzWiki Hindi.