Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रवि बोपारा ने मौजूदा भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को बताया पिछले 27 साल की सर्वश्रेष्ठ अटैक

इंग्लैंड क्रिकेटर रवि बोपारा को अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेलने का ऑफ़र मिला. जिसे स्वीकार करते हुए उन्होंने इस नयी लीग में खेलने का निर्णय लिया. अब वह बाल्ख लीजेंड्स टीम की ओर से एपीएल में खेल रहे हैं. उनकी टीम ने दो मैच खेले हैं जिसमें दोनों में जीत दर्ज की.

‘अफगानिस्तान को मजबूत टीम बनने में मिलेगी मदद’

द हिन्दू से बातचीत में रवि बोपारा ने कहा ”ये लीग अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. ये लीग उन्हें क्रिकेट की एक चुनौतीपूर्ण टीम बनने में मदद करेगी. खासकर वनडे में.”

बोपारा का मानना है कि अफगानिस्तान टीम 2023 वर्ल्डकप तक एक मजबूत टीम बन जायगी. उन्होंने कहा ”वह इंग्लैंड में भी अच्छा कर सकते हैं. पर परिस्थितियां कठनाई पैदा कर सकती हैं. हालांकि वह शानदार हो सकते हैं. उनके पास राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं.”

बोपारा को लगता है कि एपीएल के जरिए अफगानिस्तान को कुछ नए स्टार खिलाड़ी मिलेंगे. उन्होंने कहा ”ऐसा हर जगह होता है फिर चाहे आप आईपीएल, पीएसएल या फिर बिग बैश में देखें. इसलिए अफगानिस्तान को भी कुछ युवा सुपरस्टार मिलेंगे.”

बोपारा को लगता है कि ये उनके लिए भी एक अच्छा अवसर है. उन्होंने कहा ”ये मेरे लिए बिल्कुल सही समय पर आया. अभी इंग्लैंड में कोई भी क्रिकेट नहीं हो रहा है. इसलिए मैंने यहां खेलने का निर्णय लिया. साथ ही मैं कुछ अलग खेलना भी चाह रहा था.”

भारतीय तेज गेंदबाजी को सराहा 

हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर गयी भारतीय टीम को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा. मगर बोपारा का मानना है कि ये सीरीज काफी करीबी रही. उन्होंने कहा ”भारत ने अच्छा खेला. ये 1-4 की सीरीज नहीं बल्कि काफी करीबी थी.”

”मैं भारतीय तेज गेंदबाजी से बेहद प्रभावित हुआ. वह शानदार थे. जब से मैं क्रिकेट को देख रहा हूं पिछले 27 वर्षों में शानदार भारतीय तेज गेंदबाजी है, जबकि भुवनेश्वर तो खेल ही नहीं रहे थे.”

The post रवि बोपारा ने मौजूदा भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को बताया पिछले 27 साल की सर्वश्रेष्ठ अटैक appeared first on SportzWiki Hindi.