Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

31 साल के हुए उमेश यादव, सचिन तेंदुलकर समेत अन्य खिलाड़ियों ने दी बधाई

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव आज अपना 31वां जन्मदिन बना रहे हैं। उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में 10 विकेट लेकर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। भारतीय टीम के सबसे तेज गेंदबाजों ने गिने जाने वाले यादव ने 2010 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। इसके साथ ही वह 2015 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे। वहां भारतीय टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

भारत के लिए 200 से ज्यादा विकेट

उमेश यादव ने अभी तक भारत के लिए 40 टेस्ट, 75 वनडे और 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इन मैचों में उनके नाम 231 विकेट दर्ज हैं। 2011 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था।

वर्तमान समय में वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा हैं। पहले दो मैच में उमेश की गेंदबाजी में काफी रन बने हैं। इसके बाद भी आगे के मैचों में टीम को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

दिग्गजों ने दी बर्थडे की बधाई

उमेश यादव को बर्थडे पर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने बधाई दी। इसमें क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी शामिल थे। आईये देखते हैं लोगों ने सोशल मीडिया पर उमेश यादव को कैसे बधाई दी।

The post 31 साल के हुए उमेश यादव, सचिन तेंदुलकर समेत अन्य खिलाड़ियों ने दी बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.