Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दुबई टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने कसा शिंकजा, 325 रन की हुई बढ़त

पाकिस्तान ने दूसरी पारी में खराब शुरुआत के बावजूद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे आफ स्पिनर बिलाल आसिफ के छह विकेट की मदद से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में मंगलवार को अपनी स्थिति मजबूत कर ली.

बिलाल के आगे सब फेल 

बिलाल ने 36 रन देकर छह विकेट लिये और ऑस्ट्रेलियाई पारी के पतन में अहम भूमिका निभायी. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक समय बिना किसी नुकसान के 142 रन था लेकिन उसने 60 रन के अंदर सभी दस विकेट गंवा दिये और इस तरह से उसकी टीम 202 रन पर ढेर हो गयी.

अपनी पहली पारी में 482 रन बनाने वाले पाकिस्तान को इस तरह से 280 रन की बढ़त मिली. उसने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन नहीं दिया लेकिन उसकी दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 45 रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिये. इस तरह से अब पाकिस्तान की कुल बढ़त 325 रन हो गयी है.

पिच से तीसरे दिन ही टर्न मिल रहा है और ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिये 350 से अधिक रन का कोई भी लक्ष्य हासिल करना बेहद मुश्किल होगा विशेषकर तब जबकि उसके बल्लेबाजों को पहली पारी में पाकिस्तानी स्पिनरों ने खासा परेशान किया. ऑस्ट्रेलिया ने सकारात्मक शुरुआत की थी.

उस्मान ख्वाजा (85) और अपना पहला टेस्ट खेल रहे ऑरोन फिंच (62) ने पहले विकेट के लिये 142 रन जोड़े और पहले सत्र में पाकिस्तान को कोई सफलता नहीं मिलने दी. इन दोनों ने बिना किसी नुकसान के 30 रन से आगे खेलना शुरू किया और लंच तक स्कोर 137 रन तक पहुंचाया.

लेकिन दूसरा सत्र आसिफ के नाम रहा. उन्होंने ख्वाजा, शान मार्श (सात), ट्रेविस हेड(शून्य) और मार्नस लाबसचागने (शून्य) को 29 रन के अंदर पवेलियन भेज दिया. इसके बाद भी कहानी नहीं बदली.

तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास (29 रन देकर चार विकेट) ने आसिफ का पूरा साथ दिया. उन्होंने फिंच के रूप में टीम को पहली सफलता दिलाने के अलावा मिशेल मार्श (12) और कप्तान टिम पेन (सात) को भी आउट किया. पाकिस्तान को पहली सफलता अब्बास ने दिलायी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post दुबई टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने कसा शिंकजा, 325 रन की हुई बढ़त appeared first on SportzWiki Hindi.