Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ 33वां रन बनाते ही पृथ्वी शॉ ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने शॉ

भारत और वेस्टइंडीज के हैदराबाद में हुए टीम को भारतीय टीम ने तीन दिनों में ही जीत लिया है। इस मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच जीतने के साथ ही भारत ने सीरीज को भी 2-0 से अपने नाम कर दिया। राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट को भी भारतीय टीम ने पारी और 272 रनों से जीता था। इस सीरीज में पृथ्वी शॉ को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

पृथ्वी शॉ ने खेला विनिंग शॉट

इसी सीरीज में मात्र 18 साल और 329 दिनों की उम्र में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने इस मैच में विनिंग शॉट खेला। भारतीय टीम को जीत के लिए एक रन चाहिए था और पृथ्वी ने चौका जड़कर टीम को जीत दिला दी।

मैच की पहली पारी में 53 गेंदों पर 70 रन बनाने वाले शॉ ने इस पारी में भी शानदार बल्लेबाजी की। बल्लेबाजी के दौरान उनके हाथ पर जरुर चोट लग गई लेकिन वह 33 रन बनाकर नाबाद रहे।

विनिंग शॉट खेलने वाले सबसे युवा भारतीय

अपने डेब्यू मैच में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले शॉ ने इस मैच में विनिंग शॉट खेलने के साथ ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 18 साल और 339 दिन की उम्र में उन्होंने भारत के लिए टेस्ट मैच में विनिंग शॉट खेला।

विश्व रिकॉर्ड की बात करें तो यह ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस के नाम दर्ज है। कमिंस ने 18 साल और 198 दिनों की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में विनिंग शॉट खेला था। पृथ्वी इस सूची में दुनिया में दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

सीरीज में बनाये 237 रन

इस सीरीज में पृथ्वी शॉ ने 3 पारियों में 237 रन बनाये। पहली मैच में उन्होंने 104 रनों की पारी खेली थी। वहां उन्हें दूसरी पारी में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 70 रन बनाये थे वहीं दूसरी पारी में उनके बल्ले से 33 रन निकले।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वेस्टइंडीज के खिलाफ 33वां रन बनाते ही पृथ्वी शॉ ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने शॉ appeared first on SportzWiki Hindi.