Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खराब प्रदर्शन की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सिरीज से इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का बाहर होना तय!

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की वन डे सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज से पहले अभी तक टीम इंडिया की घोषणा नही हुई है. हालांकि एशिया कप में खराब प्रदर्शन के कुछ खिलाड़ियों का पत्ता इस बार टीम से कट सकता है. तो आइये जानते है कि इस बार कौन से वो तीन खिलाड़ी है, जिन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वन डे सीरीज से ड्राप किया जा सकता है.

सिद्धार्थ कौल 

कौल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्हें इस समय भुवनेश्वर के विकल्प के रूप में टीम में शामिल किया जा रहा है. लेकिन आईपीएल में अपनी प्रतिभा की झलक भर दिखाई थी, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में कौल का प्रदर्शन कुछ ख़ास नही रहा है. एशिया कप में भी वो मिले मौका का फायदा नही उठा सके थे. ऐसे में उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वन डे सीरीज से ड्राप किया जा सकता हैं.

मनीष पांडे

मनीष पांडे का प्रदर्शन घरेलू क्रिक्रेट और ए सीरीज में बेहद शानदार रहता है, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके प्रदर्शन में कुछ खास दम नही नज़र नही आता है.

उनके करियर में अगर सिडनी की पारी को छोड़ कर दे, मनीष पांडे के करियर के कोई भी यादगार पल नही हैं. मनीष पांडे को एशिया कप में भी मौका मिला था, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ  ख़ास नही रहा था.ऐसे में अब इस बार उनका वेस्टइंडीज के खिलाफ चुना काफी मुश्किल माना जा रहा है.

दीपक चाहर 

दीपक इस बार आईपीएल में अपने प्रदर्शन की वजह से चर्चा में आए थे. इस दौरान उन्होंने नई गेंद से विकेट हासिल किये थे. इसके अलावा इंग्लैंड ए के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था, जिस वजह से इंग्लैंड और एशिया कप में भी उन्हें शामिल किया गया.

हालांकि एशिया कप में उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबको निराश किया था. ऐसे में उन्हें भी वेस्टइंडीज के खिलाफ दौरे से ड्राप किया जा सकता हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post खराब प्रदर्शन की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सिरीज से इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का बाहर होना तय! appeared first on SportzWiki Hindi.