Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यूथ ओलम्पिक (हॉकी) : आस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 4-3 से दी मात

ब्यूनस आयर्स| भारतीय पुरुष हॉकी टीम को यहां जारी यूथ ओलम्पिक खेलों में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पूल राउंड के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। बुधवार देर रात खेले गए इस मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने भारत को 4-3 से मात दी। पूल-बी में शामिल भारतीय टीम का अगला मुकाबला कनाडा से होगा।
दूसरे ही मिनट में डेविस मिलेस की ओर से दागे गए गोल से आस्ट्रेलिया ने अपना खाता खोला। अगले ही मिनट में कोलिंस जेम्स ने गोल कर अपनी टीम को भारत के खिलाफ 2-0 की बढ़त दे दी।

भारत के लिए छठे मिनट में विवेक सागर प्रसाद ने गोल किया और टीम का स्कोर 1-2 कर दिया।दूसरे हाफ में एलेस्टर मरे ने आस्ट्रेलिया के लिए तीसरा गोल किया और उसे 3-1 से आगे कर दिया।

जीत की कोशिश में लगी भारतीय टीम के लिए विवेक ने एक बार फिर गोल किया और टीम का स्कोर 3-2 कर दिया। इसी पर ब्रेडली मारियास ने गोल करते हुए आस्ट्रेलिया को 4-2 की बढ़त दे दी।

शिवम आनंद ने कुछ देर बाद भारत के लिए इस मैच का तीसरा गोल दागा और उसका स्कोर आस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-3 किया। इसके बाद हालांकि भारतीय टीम और कोई गोल नहीं दाग पाई और उसे इसी स्कोर से हार का सामना करना पड़ा।

The post यूथ ओलम्पिक (हॉकी) : आस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 4-3 से दी मात appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.