वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल अभी अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में हिस्सा ले रहे हैं। गेल वहां बल्ख लेजेंड्स की टीम का हिस्सा है। कल टूर्नामेंट के लीग मैचों के अंतिम दिन गेल ने कंधार नाइट्स के खिलाफ एक और विस्फोटक पारी खेली। गेल अगर आउट नहीं हुए तो वह अपने सबसे तेज टी-20 शतक का रिकॉर्ड भी तोड़ देते।
22 गेंदों में बनाये 73 रन
क्रिस गेल ने 22 गेंदों में 73 रनों की विस्फोटक पारी खेली। बल्ख टीम के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल और कॉलिन मुनरो पारी की शुरुआत करने आए। जहाँ एक तरफ मुनरो धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ गेल गेंदबाजों पर टूट पड़े।

उन्होंने 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक पूरा करने के बाद वह और विस्फोटक हो गए। पहले 6 ओवर में ही बल्ख की टीम ने 85 रन बना लिए थे। इसमें 21 गेंदों में 73 रन क्रिस गेल ने ही बनाये थे।
टी-20 रिकॉर्ड टूटने से बचा
टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम ही दर्ज है। गेल ने आईपीएल 2013 में रॉयल चलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए पुणे वारिर्स के खिलाफ 30 गेंदों में शतक बनाया था।
गेल कल जिस तरीके से बल्लेबाजी कर रहे थे उसे देखकर लगा कि वह जल्द ही अपना शतक भी पूरा कर लेंगे। उन्होंने अपनी पारी में 8 छक्के और 5 चौके लगाये। यानि 73 में 68 रन सिर्फ चौके छक्के से ही आए थे।

टेबल से पहले स्थान पर रही बल्ख
क्रिस गेल के आउट होने के बाद उनके टीम के बल्लेबाजों ने जरुर धीमी बल्लेबाजी कि लेकिन 142 रनों के लक्ष्य तक आसानी से पहुँच गए। 5 टीमों के इस टूर्नामेंट में 8 में से 6 मैच जीतकर बल्ख की टीम टेबल में पहले स्थान पर रही।
दूसरी ओर कंधार नाइट्स को सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए इस मैच को जीतना जरूरी था। इस मैच में हारने के नाम ही वह टेबल से सबसे नीचे रही और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 21 अक्टूबर को खेला जाएगा।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post विश्व रिकॉर्ड तोड़ने से चूके क्रिस गेल, सिर्फ 4 गेंद खेल लेते तो बन सबसे तेज शतक appeared first on SportzWiki Hindi.