Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये हैं वो 5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें अपना डेब्यू टेस्ट खेलने से पहले खेलने पड़े 90 से अधिक वनडे मैच

टी-20 के इस दौर में भी टेस्ट क्रिकेट को खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा टेस्ट माना जाता है। जब कोई बल्लेबाज या गेंदबाज अगर टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन करता है तभी उसे एक पूर्ण खिलाड़ी माना जाता है। आज टी-20 की वजह से कई खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट छोड़ रहे हैं और उनके खेल का स्तर भी गिर रहा है।

आज भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट मैचों से ही अपने करियर की शुरुआत की है। वहीं कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें काफी वनडे मैच खेलने के बाद भी देश के लिए टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

आज हम आपको उन्हीं खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें टेस्ट डेब्यू करने से पहले सबसे ज्यादा वनडे मैच खेले।

* इसमें आयरलैंड और अफगानिस्तान की टीमें शामिल नहीं हैं।

5. आरोन फिंच (93 वनडे)

ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच को 93 वनडे खेलने के बाद टेस्ट मैचों में डेब्यू करने का मौका मिला है। अभी तक खेले 93 वनडे मैचों में फिंच ने 39.19 की औसत से 3361 रन बनाये हैं। इसमें 11 शतक भी शामिल है। इसके अलावा फिंच ने 42 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दो सबसे बड़ी पारियां भी फिंच के नाम ही दर्ज है। प्रथम श्रेणी मैच में 288 रन उनका सबसे बड़ा स्कोर था इसके बावजूद उन्हें टेस्ट डेब्यू के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ा।

The post ये हैं वो 5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें अपना डेब्यू टेस्ट खेलने से पहले खेलने पड़े 90 से अधिक वनडे मैच appeared first on SportzWiki Hindi.