Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे दिन मात्र 56 रन की बढत ले पाई भारतीय टीम

खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत की की टीम को 367 रनों पर समेट दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की पहली पारी को 311 रन पर आल आउट हो गयी इसके बाद भारतीय टीम ने कल खेल ख़त्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 308 रन बना लिए थे। लेकिन आज तीसरे दिन के खेल शुरु होने पर भारतीय टीम वेस्टइंडीज के गेंदबाजो के सामने मात्र 56 रन की ही बढ़त बनाने में कामयाब हो पाई।

भारतीय टीम की बल्लेबाजी की बात करें तो शॉ ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंद में 70 रन बनाकर आउट हुए अपनी पारी में शॉ ने 11 चौके और एक छक्का लगाया। साथ ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 78 गेंदों पर पांच चौकों की सहायता से 45 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा एक बार फिर सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए हैं और लगातार 9वीं पारी में बोल्ड या LBW होने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।

वही आज आगे खेलने उतरे अजिंक्य रहाणे 80 और ऋषभ पंत 92 रन बनाकर आउट हो गए। पिछले मैच में शतक लगाने वाले है जडेजा आज कुछ कमाल नही दिखा पाए और 0 रन पर आउट गए। कल भारतीय टीम की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए उमेश यादव ने 6 विकेट अपने नाम किये। साथ ही वेस्टइंडीज की तरफ रोस्टन चेस ने 106 रन की शानदार पारी खेली।