Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

5 बल्लेबाज जो पृथ्वी शॉ की तरफ ड्रीम डेब्यू के बाद हुए फ्लॉप

एक क्रिकेटर अपने क्रिकेट करियर की शुरूआत को किसी तरह से बहुत यादगार बनाने की चाहत लेकर उतरता है। लेकिन इंटरनेशनल में हर किसी क्रिकेटर की शुरूआत अच्छी नहीं रहती है। लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी होते हैं जिनके करियर का पहला ही मैच उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए याद किया जाता है। इसी तरह से हाल ही में भारत के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने डेब्यू मैच में ही शतक लगाकर अपने आपको साबित किया।

भले ही कोई खिलाड़ी अपने करियर के पहले मैच में शुरूआत बेहतर करें लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वो इसे बरकरार रख सके। तो आज हम आपको बताते हैं वो खिलाड़ी जिनकी शुरूआत तो हुई पृथ्वी शॉ की तरह लेकिन वो उसे कायम नहीं रख सके।

हामिश रदरफोर्ड

न्यूजीलैंड के लिए स्टीफन फ्लेमिंग के जाने के बाद कई सालों तक एक अच्छे ओपनिंग पेयर को लेकर परेशान दिखी। इस दौरान कई खिलाड़ी आए लेकिन कुछ खास नहीं कर सके। उसी बीच साल 2013 में हामिश रदरफोर्ड ने डेब्यू किया।

पृथ्वी शॉ की तरह हामिश रदरफोर्ड ने पहले ही मैच में 171 रनों की पारी खेल ओपनिंग की परेशानी को दूर करने की उम्मीद जगायी। लेकिन न्यूजीलैंड की ये तलाश रदरफोर्ड भी पूरा नहीं कर सके और इसके बाद लगातार फ्लॉप साबित हुए आखिर वो 15 टेस्ट और खेलने के बाद बाहर हो गए।

The post 5 बल्लेबाज जो पृथ्वी शॉ की तरफ ड्रीम डेब्यू के बाद हुए फ्लॉप appeared first on SportzWiki Hindi.