जिस तरह से हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वो एक ना एक दिन टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा बने कुछ उसी तरह से एक क्रिकेटर अपने देश के लिए विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में प्रतिनिधित्व करने का भी सपना पालता है।
ये 5 दिग्गज भारतीय बल्लेबाज नहीं लगा सके विश्व कप में शतक
इसी तरह से भारत के लिए कई महान खिलाड़ी रहे जिन्होंने विश्व कप में अपना योगदान दिया। बल्लेबाजों की बात करें तो कई भारतीय दिग्गज बल्लेबाजों ने विश्वकप खेला और उसमें सैकड़ा भी जड़ा।

लेकिन आज हम आपको उन पांच भारतीय दिग्गज बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं जो विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में कभी शतक लगा सके। तो आईए डालते हैं 5 भारतीय बल्लेबाजों पर नजर जो नहीं लगा सके विश्व कप शतक….
नवजोत सिंह सिद्धू
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू भी भारत के एक सफल बल्लेबाज रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के नाम कई बड़ी और शानदार पारियां हैं। छक्कों के लिए मशहूर सिद्धू ने विश्व कप 1987 के दौरान ही डेब्यू किया।

उन्होंने अपने डेब्यू मैच पर ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 79 गेंदों में 72 रन बनाए। लेकिन सिद्धू कभी विश्व कप में शतक नहीं जड़ सके। उन्होंने 10 विश्वकप मैचों में 45.40 की औसत से 454 रन बनाए।
गौतम गंभीर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर भारत के एक बेहतरीन वनडे बल्लेबाज रहे हैं। गौतम गंभीर ने अपने वनडे करियर में 11 शतक जड़े लेकिन

हैरानी की बात ये है कि गौतम गंभीर विश्व कप में कभी शतक नहीं लगा सके। गौतम गंभीर ने साल 2011 विश्व कप जीताने में अहम भूमिका निभायी लेकिन वो बिना शतक के रहे। उन्होंने विश्व कप के 9 मैचों में 43.67 की औसत से 393 रन बनाए।
कृष्णामाचारी श्रीकांत
भारतीय क्रिकेट में पूर्व सलामी बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत को सबसे मनोरंजनकारी बल्लेबाज माना जाता था। तेजी से रन बनाने के लिए मशहूर श्रीकांत 1983 विश्व विजेता टीम का हिस्सा थे।

कृष्णमाचारी श्रीकांत भारत के एक बेहतरीन बल्लेबाज रहे। लेकिन उन्हें इस बात का हमेशा मलाल रहेगा कि वो कभी विश्व कप में शतक नहीं लगा सके। उन्होंने 23 विश्व कप मैचों में 23.68 की औसत से 521 रन बनाए
मोहम्मद अजहरूद्दीन
भारतीय क्रिकेट इतिहास में मोहम्मद अजहरूद्दीन एक महान कप्तानों में से एक रहे। कप्तानी के साथ ही मोहम्मद अजहरूद्दीन की बल्लेबाजी का भी कोई जवाब नहीं था। इन्होंने भारत के लिए 334 वनडे मैच खेले।

मोहम्मद अजहरूद्दीन टेस्ट क्रिकेट के साथ ही वनडे क्रिकेट में भी एक शानदार बल्लेबाज रहे। लेकिन इसके बाद भी वो विश्व कप में शतक नहीं लगा सके। अजहर ने विश्व कप में खेले 25 मैचों में 40 की औसत से 826 रन बनाए और 8 पचासे जड़े लेकिन शतक नहीं लगा सके।
महेन्द्र सिंह धोनी
भारतीय वनडे क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम बल्लेबाजों में से एक के रूप में महेन्द्र सिंह धोनी को माना जाता है। धोनी वनडे क्रिकेट इतिहास के बेहतरीन फिनिशरों में शुमार हैं।

धोनी ने वनडे क्रिकेट में अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज किए हैं लेकिन वो विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में कभी शतक लगा सके। विश्व कप में 17 मुकाबलों में धोनी ने 42.25 की औसत से 507 रन बनाए लेकिन शतक के मामले में खाली हाथ रहे।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post ये 5 दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विश्व कप में कभी नहीं लगा सके शतक, दूसरा नाम कर सकता हैं हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.