Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

5 साल बैन के बाद क्रिकेट में वापसी करने को तैयार है ये दिग्गज

बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज़ मोहम्मद अशरफुल एक बार से फिर क्रिकेट में वापसी करने को तैयार है. आप को बता दें कि अशरफुल पर मैच फिक्सिंग में लिप्त पाए जाने की वजह से 8 साल बैन लगाया गया था. अशरफुल इस बार बांग्लादेश प्रीमियर लीग से क्रिकेट में वापसी करने को तैयार हैं.

बांग्लादेश प्रीमियर लीग से कर रहें है वापसी 

After the ban ended, eyes of Ashraful returned

मैच फिक्सिंग के कारण लगे पांच साल के प्रतिबंद को पूरा करने के दो माह बाद मोहम्मद अशरफुल ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में वापसी की राह ढूंढ ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 34 वर्षीय बांग्लादेशी बल्लेबाज को चटगांव विकिंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया है. अशरफुल को अगले साल पांच जनवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के छठे सीजन के लिए प्लेयर ड्रॉफ्ट के दौरान चटगांव टीम ने शामिल किया है.

मैच फिक्सिंग में पाए थे लिप्त 

आप को बता दें कि 2013 में आईसीसी की भ्रष्टाचार विरोधी इकाई की जांच में मोहम्मद अशरफुल को बीपीएल के दौरान मैच फिक्सिंग के लिए दोषी ठहराया गया और उन्होंने इस आरोप को स्वीकार कर लिया. इस पर आईसीसी ने अशरफुल पर आठ साल का प्रतिबंध लगाया और 10 लाख बांग्लादेशी टका का जुमार्ना लगाया था. इस फैसले पर बांग्लादेश के बल्लेबाज द्वारा की गई अपील के बाद इस सजा के अंतराल को घटाकर पांच साल कर दिया गया था.

ऐसे में अब 13 अगस्त को  निलंबन की सीमा सजा खत्म होने के बाद वो बीपीएल में लौटने में सफल हुए हैं. उनका अगला लक्ष्य बांग्लादेशी टीम में वापसी करना है. निलंबन से वापसी के बाद वो  अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लौटने और राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने के योग्य हो गए हैं.ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि मोहम्मद अशरफुल इंटरनेशनल क्रिकेट में किस तरह से वापसी करते है. अशरफुल के फैन्स यही उम्मीद कर रहे होंगे कि वो अपनी इस वापसी को यादगार बनाना चाहेंगे.

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post 5 साल बैन के बाद क्रिकेट में वापसी करने को तैयार है ये दिग्गज appeared first on SportzWiki Hindi.