इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में अगले साल होने वाले आईसीसी विश्व कप के लिए टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अब सभी टीमों ने भी अपने संभावित खिलाड़ियों की रूप रेखा तैयार करना शुरू कर दिया है।
विश्व कप को देखते हुए इन 5 भारतीय खिलाड़ियों को नहीं लेना चाहिए 2019 आईपीएल में हिस्सा
इसी तरह से अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय टीम को सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। विश्व कप को देखते हुए भारतीय टीम के खिलाड़ियों का विश्व कप तक फिट रहना बहुत ही जरूरी है।

इसी बीच विश्व कप को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिनको विश्व कप से ठीक पहले होने वाले आईपीएल के संस्करण में हिस्सा नहीं लेना चाहिए। तो आपको हम बताते हैं भारत के वो 5 खिलाड़ी…..
केदार जाधव
भारतीय क्रिकेट टीम में महाराष्ट्र के केदार जाधव की महत्वता देखी जा सकती है। केदार जाधव भारतीय टीम में इन दिनों ना केवल बल्लेबाजी से बल्कि गेंदबाजी से भी अपना योगदान दे रहे हैं।

केदार जाधव को पिछले कुछ समय से हैमस्ट्रिंग में खिंचाव की शिकायत है। ऐसे में किसी तरह से केदार को विश्व कप देखते हुए आईपीएल जैसे बिजी टूर्नामेंट में नहीं खेलना चाहिए जिससे कि वो विश्व कप तक फिट रह सके।
हार्दिक पंड्या
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने भारतीय टीम में अपनी खास जगह बना ली है। हार्दिक पंड्या तीनों ही फॉर्मेट में खेलते नजर आते हैं। उनकी उपयोगिता टीम को और उन्हें बखूबी पता है। लेकिन हार्दिक को हाल ही में एशिया कप के दौरान चोट लग गई थी।

इसमें कोई दो राय नहीं है कि एक ऑलराउंडर खिलाड़ी को अपने आपको फिट रखना आसान नहीं होता है जिसे दोनों विभागोें में योगदान देना होता है। ऐसे में हार्दिक को किसी तरह से आईपीएल 2019 को इग्नोर कर विश्व कप को ध्यान में रखते हुए फिट रखना होगा।
भुवनेश्वर कुमार
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार मौजूदा समय में अपनी टीम का सबसे अभिन्न अंग हैं। भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम के स्ट्राइक गेंदबाज हैं। ऐसे में उनका फिट रहना भारत के लिए बहुत ही जरूरी है।

भुवी को गत आईपीएल में चोट से दूर होते देखा गया था साथ ही इनको इंग्लैंड दौरे पर भी चोट से टेस्ट सीरीज से दूर रहना पड़ा। ऐसे में इन चीजों को देखते हुए उन्हें आईपीएल 2019 का हिस्सा बनने से अपने आप बचाना चाहिए।
जसप्रीत बुमराह
भारतीय टीम में काफी हद तक गेंदबाजी की जिम्मेदारी भुवी के साथ ही जसप्रीत बुमराह के कंधों पर भी होगी। जसप्रीत बुमराह ने पिछले कुछ समय से ऐसा प्रदर्शन किया है कि उनके बिना टीम की कल्पना नहीं की जाती है।

जसप्रीत बुमराह को भी हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर चोट ने अपनी चपेट में लिया था। ऐसे में विश्व कप जैसा अहम टूर्नामेंट देखते हुए बुमराह को आईपीएल 2019 से बचना चाहिए जिससे कि वो पूरी तरह से फिट रह सके।
महेन्द्र सिंह धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी का भारतीय क्रिकेट में कितना बड़ा कद है ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है।

मौजूदा समय में सीमित ओवर की टीम में धोनी का मैदान में मौजूद रहना ही भारतीय टीम को बड़ा आत्मविश्वास देती है। ऐसे में विश्व कप में धोनी बहुत ही जरूरी है जिस कारण से उन्हें 2019 के आईपीएल से आराम लेकर अपने आपको फिट रखना चाहिए।
विराट कोहली
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भारत ही नहीं मौजूदा क्रिकेट जगत के सबसे बड़े बल्लेबाज हैं। विराट कोहली के रूतबे को देखते हुए तो भारत विश्व कप में उनके बिना उतरने की सोच भी नहीं सकता है।

विराट कोहली सबसे फिट खिलाड़ियों में शुमार हैं लेकिन हाल के समय में उन्हें कुछ चोटो का सामना करना पड़ा है ऐसे में विराट कोहली को विश्व कप देखते हुए आईपीएल 2019 में खेलने के बारे में सोचने की जरूरत है।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post विश्व कप की वजह से विराट कोहली समेत ये 6 दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल 2019 से अपना नाम ले सकते हैं वापस appeared first on SportzWiki Hindi.