Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रवीन्द्र जडेजा ने लगाया अपने टेस्ट करियर का पहला शतक, भारत ने 649 रन पर घोषित की पारी

खेल डेस्क। युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (134) और कप्तान विराट कोहली(139) के बाद ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा (नाबाद 100) के करियर के पहले शतक की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन नौ विकेट पर विकेट पर 649 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की।

IndvWi : कोहली ने टेस्ट की पहली पारी में बनाया ये 'विराट' रिकॉर्ड, बने पहले भारतीय कप्तान

रवीन्द्र जडेजा ने अपने कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 132 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी के दौरान पांच चौके और पांच छक्के लगाए। इससे पहले विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 24वां शतक लगाया। उन्होंने टीम की ओर सबसे ज्यादा 139 रन बनाए।

पत्नी हेजल कीच ने इसे बताया युवराज सिंह की सबसे बड़ी कमजोरी

अपनी शतकीय पारी के दौरान कोहली ने 230 गेंदों का सामना करते हुए दस चौके लगाए। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हालांकि अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाने से केवल आठ रन से चूक गए।

इस गेेंदबाज ने बनाया सबसे अधिक उम्र में हैट्रिक बनाने का विश्व रिकॉर्ड

उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 84 गेंद में 92 रन बनाए। पंत छक्का लगाने के प्रयास में बैकवर्ड प्वाइंट पर कीमो पाल को कैच दे बैठे। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पार में आठ चौके और चार छक्के लगाए।

टेस्ट टीम में न चुने जाने पर मुरली विजय ने किया ये बड़ा खुलासा

भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमेन के बाद सबसे तेजी से 24 टेस्ट शतक पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर की 123वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की।