Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, आदिल राशिद ने हासिल किये चार विकेट

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच आज वन डे सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है. ये मैच भी बारिश की वजह से खासा प्रभावित रहा. जिस वजह से इस मैच को सिर्फ 21-21 ओवर का कर दिया गया. इस दौरान इंग्लैंड के कप्तान इयान मॉर्गन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. श्रीलंका ने आज टीम में अमिला और कुशल मेंडिस को टीम में शामिल किया.

श्रीलंका के बल्लेबाज़ हुए फेल 

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत अच्छी रही.सलामी बल्लेबाज़ डिकवेला और सामराविक्रमा ने टीम को अच्छी शुरुआत दी. दोनों ने 57 जोड़े. इस दौरान डिकवेला 35 रन बना के आउट हो गए.

उनके आउट होने के बाद मेंडिस भी कुछ ख़ास नही कर सके और बिना खाता खोले आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद कप्तान दिनेश और समीरा ने टीम को संभाला. इस दौरान समीरा 35 रन की पारी खेल कर आउट हो गए.

उनके आउट होने के बाद परेरा भी आज कुछ ख़ास नही कर सके और डक पर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद कप्तान दिनेश और शानाका ने टीम को संभाला. इस दौरान श्रीलंका ने 9 विकेट खो कर 159 रन बनाए.

इंग्लैंड ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य: 

इग्लैंड की शुरुआत कुछ खास नही रही. टीम के सलामी बल्लेबाज़ जॉनी सिर्फ 4 रन बना के आउट ही गए. उनके आउट होने के बाद रूट भी कुछ खास नही कर सके और सिर्फ 8 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद रॉय और मॉर्गन ने टीम को संभाला.

इस दौरान दोनों ने 46 रन की साझेदारी की. इस दौरान 41 रन की पारी खेल कर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद मॉर्गन और स्टोक्स ने टीम को जीत दिला दी. इस दौरान 73 रन की साझेदारी की. इस दौरान मॉर्गन ने अर्धशतकीय पारी खेली. इयान मॉर्गन ने 58 रन की पारी खेली.

 

The post इंग्लैंड ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, आदिल राशिद ने हासिल किये चार विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.