इंटरनेट डेस्क। हाल ही में हैदराबाद के राजीव गांधी मैदान खेली गयी भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरें टेस्ट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे ही दिन 10 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। भारत ने तीसरे तीन वेस्टइंडीज की पारी 127 रन पर समेट दी और 75 रन का आसान लक्ष्य बिना विकेट खोये 16.1 ओवर में हासिल कर लिया। साथ ही भारतीय टीम के कई युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ पांच वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। भारतीय टीम विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की किश्मत ने साथ नही दिया और दो बार शतक बनाने से चूक गए।
इस बार भारतीय टीम विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए ये सीरीज दुर्भाग्य रही। क्योंकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस सीरीज में दो बार 92 रनों पर आउट हुए और दोनों बार अपने करियर का पहला टेस्ट शतक लगाने से चूक गए। इसी के साथ पंत टेस्ट मैचों में दो बार 92 रनों पर आउट होने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर हैं। ऋषभ पंत से पहले ये कारनामा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फीनिशर महेन्द्र सिंह धोनी और राहुल द्रविड़ नर्वस नाइंटीज का शिकार हो चुके है।
आपको बता दे की महेन्द्र सिंह धोनी भी टेस्ट में दो बार 92 रनों पर आउट हो चुके हैं। धोनी साल 2007 में ओवल में और पहली और दूसरी पारी में 92 रन पर आउट हो गए। साथ ही 1997 में राहुल द्रविड़ श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट पारियों में 92 और 93 रन बनाकर आउट हुए थे।
जन्मदिन पर शतक लगाकर गंभीर ने दिल्ली को दिया बड़ा तोहफा, जानिए
Herald