Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

APL 2018: कप्तान बेन कटिंग की शानदार गेंदबाजी ने नंगरहार लियोपार्ड्स 6 विकेट से दिलाई जीत

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग का दूसरा मुकाबला नंगरहार लियोपार्ड्स और कंधार नाइट्स के बीच खेला गया. बेन कटिंग की नंगरहार टीम ने लियोपार्ड्स टीम को 6 विकेट से हारकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की. इस मैच में बेन कटिंग की खतरनाक गेंदबाजी देखने को मिली, जिसके चलते कंधार नाइट्स बड़ा स्कोर नहीं बना सकी.

कटिंग की खरनाक गेंदबाजी के आगे कंधार नहीं बना सकी बड़ा स्कोर

मुकाबले में कंधार नाइट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट्स खोकर 139 रन बनाए. करीम जानत ने सर्वाधिक 39 रनों की पारी खेली.

ओपिंग में आए पॉल स्टिरलिंग ने 18 और ब्रेंडन मैक्कुलम ने 19 रन बनाए. तीसरे नंबर पर आए विकेटकीपर करीम सादिक बिना कोई रन बनाए तीन गेंदें खेल कर आउट हो गए. कप्तान असगर अफगान भी महज तीन रन ही बना सके.

करीम जानत ने 39 रनों की पारी खेल कर टीम को एक सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. करीम ने 39 गेंदों की अपनी इस पारी में 3 चौके और 1 छक्का लगाया. दूसरे बड़े स्कोरर केविन ओ ब्रीन रहे, जिन्होंने 14 गेंदों पर 22 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 3 चौके लगाए. गेंदबाजी में कप्तान बेन कटिंग ने पांच विकेट चटकाए. कटींग ने 4 ओवर में सिर्फ 28 रन खर्च करते हुए 5 विकेट लिए.

19वें ओवर में नंगरहार ने हासिल किया लक्ष्य 

जीत के लिए 140 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नंगरहार लियोपार्ड्स टीम ने 4 विकेट खोकर 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. सलामी बल्लेबाज नजीब तरकाई और जॉनसन चार्लेस ने क्रमश: 31 और 30 रनों की पारी खेल कर मजबूत शुरुआत दिलाई. वहीं हश्मतुल्लाह शहीदी और शफीकउल्लाह शफिक 26 और 35 रनों की पारी खेल कर नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे.

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग की शुरुआत 5 अक्टूबर से हुई. इसका पहला मुकाबला काबुल जवानन और पाकतिया पैंथर्स के बीच खेला गया था. जिसमें काबुल ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post APL 2018: कप्तान बेन कटिंग की शानदार गेंदबाजी ने नंगरहार लियोपार्ड्स 6 विकेट से दिलाई जीत appeared first on SportzWiki Hindi.