अफगानिस्तान में इसी साल से हाल ही में शुरू हुई टी-20 क्रिकेट लीग अफगानिस्तान प्रीमियर लीग का पहला संस्करण धीरे-धीरे अपने चरम पर आ रहा है जहां शुक्रवार को नारंगहर लियोपार्ड ने काबुल जवनान को हरा दिया।

राशिद खान की काबुल को नारंगहर लियोपार्ड ने दी मात
अफगानिस्तान के साथ ही विदेशी कई स्टार खिलाड़ियों से भरी इस लीग में शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह स्टेडियम में नारंगहर लियोपार्ड और काबुल जवनान के बीच मैच खेला गया।

इस मैच में अफगान टीम के स्टार खिलाड़ी राशिद खान की कप्तानी वाली काबुल जवनान को नारंगहर लियोपार्ड ने 15 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की।
नारंगहर की टीम ने पहले खेलते हुए बनाए 182 रन
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के 11वें मैच में काबुल जवनान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन नारंगहर के सलामी बल्लेबाज डेवसिच और चार्ल्स ने तूफानी शुरुआत दी।

इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 69 गेंदों में 115 रनों की साझेदारी कर मजबूत स्कोर की नींव रखी। लेकिन डेवसिच के 77 और चार्ल्स के 43 रनों की पारी के बाद कोई कुछ खास नहीं कर सका और अपने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 182 रन बनाए।
काबुल की टीम अच्छी शुरुआत के बाद भी नहीं कर सकी लक्ष्य हासिल
इसके जवाब में काबुल जवनान ने भी जबरदस्त शुरुआत की। काबुल के सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जैजई और ल्यूक रोंकी ने केवल 6.4 ओवर में ही 80 रन जोड़कर लक्ष्य को आसान बना दिया।

लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद काबुल की पारी लड़खड़ा गई और अपने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 167 रन ही बना सकी और मैच को 15 रन से गंवा दिया। हजरतुल्लाह ने 40 और ल्यूक रोंकी ने 50 रनों का योगदान दिया।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post APL T20- अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में राशिद खान की टीम काबुल को लियोपार्ड से मिली मात appeared first on SportzWiki Hindi.