हाल में ही बीसीसीआई ने फैसला सुनाया था कि कोई भी खिलाड़ी अपनी पत्नी के साथ विदेशी दौरे पर नहीं जा सकेगा. जिसके बाद भारत के कप्तान विराट कोहली ने इसका विरोध जताया था. वही आज हम आप को बताएंगे कि किस वजह से बीसीसीआई ने ये फैसला किया है.
बीसीसीआई ने दिया था ये बयान

बीसीसीआई ने हाल में ही कहा था कि अब विदेशी दौरे पर कोई भी खिलाड़ी अपनी बीवी को दौरे पर साथ में नहीं ले सकता है. जिसके बाद कप्तान विराट कोहली ने इसका कड़ा विरोध जताया था.
आप को बता दें कि बोर्ड के वर्तमान नियम के मुताबिक क्रिकेटर और सपोर्ट स्टाफ अपनी पत्नी को विदेशी दौरे पर दो सप्ताह साथ रख सकते हैं.
विराट कोहली ने भी की थी मांग

कप्तान विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से विदेशी दौरों पर पत्नी को साथ ले जाने की अनुमति मांगी है, हालांकि इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है.

भारत के पिछले इंग्लैंड दौरे पर शुरुआत मैचों के दौरान विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ होने को लेकर विवाद हुआ था और बीसीसीआई को सफाई तक देनी पड़ गई थी.
विराट ने बीसीसीआई से कहा है कि विदेशी दौरों पर पूरे समय पत्नी को साथ रखने की अनुमति दी जाए. बीसीसीआई का संचालन देख रही प्रशासकों की समिति सीओए ने बताया है कि विराट ने यह अपील की है, लेकिन इस पर अभी कुछ तय नहीं किया गया है.
सीओए ने कहा कि विराट ने ऐसा आवेदन किया है, लेकिन हम हाल-फिलहाल इस पर कोई फैसला नहीं ले रहे. हम यह मामला समिति के नए अधिकारियों के सुपुर्द कर रहे हैं.
आप को बता दें कि इंग्लैंड के दौरे पर जब टीम इंडिया लंदन में स्थित भारतीय उच्चायोग के डिनर पर गई थी, तो अनुष्का भी पूरी टीम के साथ नजर आईं थीं. इसके साथ ही वह टीम के साथ एक फोटो में भी खड़ी दिखी थीं. इस मामले के तूल पकडऩे पर बीसीसीआई को सफाई देनी पड़ी थी.
किस वजह से बीसीसीआई को नहीं देनी चाहिए अनुमति

भारत को हाल में ही विदेशी दौरों पर कुछ ख़ास नहीं रहा है. साउथ अफ्रीका में भी टीम को हार का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा भारत को इंग्लैंड में भी हार का सामना करना पड़ा है.
इस दौरान भारत की टीम में अभ्यास की कमी साफ़ दिखी थी. ऐसे में साफ़ है कि बीसीसीआई को पत्नी को विदेशी दौरों पर जाने की इजाजत नहीं दी जाए.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ये रहा वो कारण जिसकी वजह से BCCI को विदेशी दौरों पर पत्नियों को नहीं भेजना चाहिए appeared first on SportzWiki Hindi.