Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पैरा-एशियाई खेल (एथलेटिक्स) : चक्का फेंक में दीपा मलिक ने हासिल किया कांस्य

जकार्ता| रियो ओलम्पिक की पदक विजेता और भारतीय एथलीट दीपा मलिक ने यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में शुक्रवार को कांस्य पदक हासिल किया। दीपा ने महिलाओं की एफ-51/52/53 चक्का फेंक स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया।
कुल छह प्रयासों में से चौथे प्रयास में 9.67 मीटर की दूरी तय करके हुए दीपा ने इस स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीता। हालांकि, एक अन्य एथलीट एकता भयान पदक हासिल करने से चूक गईं।

ईरान की एलनाज अगदास ने अपने अंतिम प्रयास में 10.71 मीटर की दूरी तय कर स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। इसके अलावा, बहरीन की फातिमा नीधम ने अपने चक्के से 9.87 मीटर की दूरी तय करते हुए रजत पदक हासिल किया।

The post पैरा-एशियाई खेल (एथलेटिक्स) : चक्का फेंक में दीपा मलिक ने हासिल किया कांस्य appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.