Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पृथ्वी शॉ के बारे में गांगुली ने कही दिल को छू लेने वाली ये बात

खेल डेस्क। युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (134) ने अपने पहले ही अन्तरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में शतक लगाकर प्रशंसकों सहित क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाडिय़ों को अपना दीवाना बना लिया है। मुम्बई का यह युवा बल्लेबाज अपने पदार्पण मैच में शतक लगाने वाला 15वां भारतीय बल्लेबाज बना है।

IndvWi : कोहली ने टेस्ट की पहली पारी में बनाया ये 'विराट' रिकॉर्ड, बने पहले भारतीय कप्तान

पृथ्वी शॉ अपने डेब्यू मैच में 18 साल 329 दिन में शतक लगाकर भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यही नहीं भारत के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शाह सचिन तेंदुलकर (17 साल 112 दिन) के बाद टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।

पृथ्वी शॉ की उपलब्धि के काद पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने उनकी तारीफ की है। भारत के सफल कप्तानों में से एक गांगुली ने कहा कि पृथ्वी शॉ आस्ट्रेलिया जैसे देशों में शानदार प्रदर्शन कर सकता है।

1st Test INDvWI: पृथ्वी शॉ के बाद कोहली ने भी लगाया शतक, पंत चूके

इस दौरान गांगुल ने शॉ के बल्लेबाजी के तरीके को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक के दौरान उसने गेंदबाजों पर दबदबा बनाया। गांगुली ने कहा कि मैच के दौरान शॉ की सकारात्मकता, जज्बा और बल्लेबाजी के प्रति रवैया शानदार रहा।

इस गेेंदबाज ने बनाया सबसे अधिक उम्र में हैट्रिक बनाने का विश्व रिकॉर्ड

इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई के ऑस्ट्रेलियाई दौर पर पृथ्वी शॉ शानदार प्रदर्शन करेगा। उन्होंने ये भी कहा कि मुंबई का ये बल्लेबाज लम्बे समय तक टीम इंडिया की ओर से खेल सकेगा।