Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणजी ट्रॉफी: बड़ौदा की टीम हुई घोषित, कप्तानी से हटाये गए दीपक हूडा

भारतीय क्रिकेट के घरेलू गलियारों में इन दिनों वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी अपने अंतिम दौर में है। जहां ये टूर्नामेंट खत्म होने की एक कदम की दूरी पर खड़ा है। विजय हजारे ट्रॉफी के होने के बाद रणजी के रण में सभी शामिल टीमों के बीच जंग होगी। रणजी के इस सीजन के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी गई है। इन दोनों के बीच देवधर ट्रॉफी भी खेली जाएगी।

क्रुणाल पंड्या को बड़ौदा रणजी टीम का बनाया गया कप्तान

रणजी ट्रॉफी 2018 की तैयारियों में सबसे पहली बड़ी खबर बडौदा क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आयी है। उन्होंने गुरूवार को रणजी सीजन के लिए अपने कप्तान के नाम की घोषणा कर दी है।

बडौदा क्रिकेट एसोसिएशन ने गुरूवार को रणजी ट्रॉफी के लिए अपने कप्तान के नाम पर अंतिम मुहर लगाते हुए आईपीएल की सनसनी बने ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को टीम का नेतृत्व सौंपा है।

दीपक हूडा के स्थान पर क्रुणाल पंड्या को दी टीम की कमान

आईपीएल में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पिछले ही इंग्लैंड दौरे पर क्रुणाल पंड्या को भारतीय टी-20 टीम में भी जगह दी थी। हालांकि ये बात और है कि उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। क्रुणाल ने घरेलू क्रिकेट में भी अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया है।

उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए बडौदा के युवा बल्लेबाज दीपक हूडा की जगह टीम का कप्तान बनाया गया। दीपक हूडा पिछले कुछ सीजन से बडौदा की रणजी टीम की कमान संभाल रहे थे।

आईपीएल में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलने का है क्रुणाल को अनुभव

क्रुणाल पंड्या को बडौदा टीम की रणजी कप्तानी सौंपने को लेकर बडौदा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव स्नेहल पारिख ने कहा  

“क्रुणाल पंड्या को आईपीएल में सीनियर भारतीय खिलाड़ियों के साथ खेलने का अनुभव है और साथ ही वो भारतीय ए टीम का भी हिस्सा रहे हैं। हमारी टीम हमेशा ही पेपर पर बहुत अच्छी रही है लेकिन हम मैच को भी जीतना चाहते हैं। तो हमने क्रुणाल को हमारी टीम का कप्तान बनाया है जिसमें नए खिलाड़ी होने के साथ अनुभव भी है। ये एक समीक्षा बैठक थी जहां टीम के सभी चयनकर्ता मिले। पिछले रणजी सीजन के कप्तान दीपक हूडा को भी बुलाया गया था और सभी संभावनाओं पर चर्चा की।”

 

इस तरह से है बडौदा की रणजी टीम

क्रुणाल पंड्या (कप्तान), केदार देवधर (उपकप्तान), आदित्य वाघमोड़े, दीपक हूडा, विष्णु सोलंकी, युसुफ पठान, पिनल शाह (विकेटकीपर), स्वपनिल सिंह, नूर पठान, अतीत सेठ, भार्गव भट्ट, लुकमान मेरिवाला, सागर मंगलोरकर, बाबा खान पठान और शोएब ताई

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post रणजी ट्रॉफी: बड़ौदा की टीम हुई घोषित, कप्तानी से हटाये गए दीपक हूडा appeared first on SportzWiki Hindi.