Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ होते-होते बचा बड़ा हादसा, देखें वीडियो

खेल डेस्क। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की वनडे शृंखला का तीसरा मैच कल खेला जा जाएगा। इस मैच के लिए दोनों ही टीमें अभ्यास के दौरान पसीना बहा रहा है।

कैंडी में खेले जाने वाले इस मैच के लिए इयोन मार्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम के साथ सोमवार को उस समय बड़ा हादसा होते-होते बच गया जब वह अभ्यास कर रही थी। इस दौरान मैदान में एक सांप के निकले के कारण मेहमान खिलाडिय़ों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

पृथ्वी शॉ को मिला टेस्ट सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन करने का एक और बड़ा अवॉर्ड

यह सांप अभ्यास सत्र के दौरान इंग्लैंड टीम के नेट के पास एक सांप पहुंच गया। हालांकि इस सांप के कारण किसी को नुकसान नहीं हुआ है। इस बात की जानकारी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने ट्विटर अकाउंट पर घटना का वीडियो शेयर कर दी है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी इस वीडियो में दो लोग पाइप से इस सांप को हटाने का प्रयास कर रहे हैं।

अब इस टूर्नामेंट में ;360 डिग्री की क्लास दिखाते नजर आएंगे डिविलियर्स

गौरतलब है कि पांच मैचों की वनडे शृंखला में मेहमान टीम इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बना ली है। उसने दूसरे मैच में श्रीलंका को 31 रन से शिकस्त दी थी। जबकि दोनों ही टीमों के बीच खेला गया पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

कप्तान इयोन मोर्गन (92) और जोए रूट (71) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 278 रन बनाए थे। इसके जवाब में जब श्रीलंका ने 29 ओवरों में पांच विकेट खोकर 140 रन बना लिए थे उसी समय बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा था। बाद में बारिश के कारण खेल पूरा नहीं होने के कारण डकवर्थ लुइस नियम से इंग्लैंड की जीत घोषित की गई थी।

A surprise visitor to training this morning... pic.twitter.com/ETdHFMuQ2x

— England Cricket (@englandcricket) October 15, 2018