हैदराबाद। कभी कभी इंसान के लिए कोई चीज़ इतनी शुभ होती है कि वह उसकी लाइफ की बदल देती है। ऐसा ही कुछ है भारतीय क्रिकेट टीम के साथ। एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के अंदर मंदिर होना, थोड़ा अजीब लगता है। लेकिन यह सच है। हैदराबाद क्रिकेट स्टेडियम में मंदिर बना हुआ है जो भारतीयक्रिकेट टीम के लिए बहुत ही भाग्यशाली है।
उप्पल के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में घुसते ही आपको ऐसा मंदिर नजर आता है। इस स्टेडियम में भारत और वेस्ट इंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। वैसे आपको बता दे यह मंदिर चर्चा में तो नहीं रहता लेकिन यह मंदिर स्टेडियम में घुसते ही ध्यान आकृष्ट कर देता है।
मंदिर के पुजारी हनुमंत शर्मा ने कहा, ;इस मंदिर का निर्माण साल 2011 में किया गया क्योंकि टीम इंडिया और आईपीएल की तत्कालीन स्थानीय फ्रेंचाइजी डेक्कन चार्जर्स इस मैदान पर मैच नहीं जीत रहे थे। उन्होंने कहा, ;यह घरेलू टीमों के लिए अशुभ मैदान साबित हो रहा था। तब पाया गया यहां वास्तुदोष है। भगवान गणेश वास्तुशास्त्र के देवता है। आप 2011 के बाद का रेकॉर्ड देख लो, टीम इंडिया यहां कभी मैच नहीं हारी।
आपको बता दें, टीम इंडिया ने 14 अक्टूबर 2011 को यहां इंग्लैंड को हराया और श्रीलंका को भी 6 विकेट से मात दी थी। इसी तरह से साल 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैदान पर खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रा रहा था। इसके बाद टीम इंडिया ने यहां पर जो 3 टेस्ट मैच खेले उनमें बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।
Herald