Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट सीरीज से पहले वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज ने टीम इंडिया को चेताया

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज और भारतीय बोर्ड एकादश के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच दूसरे और अंतिम दिन ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ। इस मैच में दोनों ही टीमों के खिलाडिय़ों ने बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास किया।

दूसरी दिन मेहमान टीम की ओर से सुनील अम्ब्रीश (नाबाद 114) ने शतकीय पारी खेली जिसकी बदौलत वेस्टइंडीज 89 ओवर में सात विकेट पर 366 रन बनाने में सफल रही। इससे पहले भारतीय बोर्ड एकादश ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 360 रन बनाकर घोषित कर दी थी।

मेहमान टीम भारत के खिलाफ राजकोट में चार अक्टूबर से पहला टेस्ट मैच खेलेगी। उसके लिए यह पहले टेस्ट से पूर्व यह एकमात्र अभ्यास मैच था।

क्रेग ब्रैथवेट और कीरन पावेल ने वेस्टइंडीज को अच्छी शुरुबात दिलाई। क्रेग ब्रैथवेट ने 78 गेंदों में नौ चौकों की सहायता से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जबकि कीरन पावेल 102 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की सहायता से 44 रन बनाकर रिटायर हुए। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा शाई होप ने 36 और विकेटकीपर शेन डावरिच ने 65 रन का योगदान दिया।

इस बाद सुनील अम्ब्रीश ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों को बेअसर कर दिया। अम्ब्रीश ने केवल 98 गेंदों में 17 चौके और पांच छक्के लगाते हुए नाबाद 114 रन की शतकीय पारी खेली। भारतीय टीम की ओर से अवेश खान ने 17 ओवर में 60 रन देकर सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए।

इससे पहले भारतीय बोर्ड एकादश की ओर से अंकित बावने ने 191 गेंदों पर नाबाद 116 रन की शतकीय पारी ख्ेाली थी। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए मयंक अग्रवाल ने 111 गेंदों पर 90 रन का योगदार दिया था।