Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट में है एंटरटेनर्स की कमी, विराट कोहली हैं अपवाद: केविन पीटरसन

लंदन
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने पहले और अब के क्रिकेट के बीच अंतर बताते हुए कहा कि उनके दिनों क्रिकेटर्स लोगों का मनोरंजन करते थे और अगली जेनरेशन को क्रिकेट से प्यार करना सिखाते थे। मौजूदा क्रिकेट पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि विराट कोहली को छोड़कर फिलहाल क्रिकेट में उन्हें कोई दूसरा एंटरटेनर नजर नहीं आता।

बीबीसी रेडियो से बात करते हुए पीटरसन ने कहा कि उन्हें अब क्रिकेट में एंटरटेनर्स की काफी कमी नजर आती है। भारतीय कप्तान विराट कोहली इस मामले में एक अपवाद हैं लेकिन और ज्यादा एंटरटेनर्स का क्रिकेट में न होना एक चिंता की बात है।

अपने वक्त के टॉप प्लेयर्स मुरलीधरन, मैथ्यू हेडन, सचिन तेंडुलकर, रिकी पॉनटिंग, शेन वॉर्न, ऐडम गिलक्रिस्ट, ऐंड्रयू फ्लिन्टॉफ, वसीम अकरम आदि का नाम लेते हुए उन्होंने मौजूदा प्लेयर्स की तुलना इनसे की। इनमें से अधिकतर खिलाड़ी ने अब कॉमेंटरी और अन्य चीजों के साथ खुद को फील्ड पर ऐक्टिव बनाए रखा है।

पीटरसन का मानना है कि अगर ये टॉप प्लेयर्स युवा पीढ़ी के साथ अकादमिक या फ्रेंचाइजी के जरिए जुड़ जाते तो बेहतर होता। उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि कुछ खिलाड़ी कॉमेंटरी तो कर रहे हैं लेकिन वे क्रिकेट से जुड़े नहीं है।

साथ ही पीटरसन ने कहा कि क्रिकेट बोर्ड्स को पुराने खिलाड़ियों को कोचिंग और प्रशासनिक जिम्मेदारियां देकर अगली जेनरेशन के काम लाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि बोर्ड के पास इतने पैसे होते हैं कि ये काम आसानी से किए जा सकते हैं।