भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में एक के बाद एक कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। जिस तरह से विराट कोहली का इन दिनों बल्ला चल रहा है उसे देखते हुए तो हर मैच में उन पर नजरें जरूर टिकी होती हैं।

विराट कोहली एक और बड़े रिकॉर्ड के करीब
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाने वाले विराट कोहली से हैदराबाद में कल से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में भी उम्मीदें हैं।

विराट कोहली ने राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 139 रनों की पारी खेल अपने टेस्ट करियर का 24वां शतक पूरा किया। ये शतक उन्होंने केवल 123वीं पारी में पूरा कर टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ब्रेडमैन के बाद यहां तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे बल्लेबाज बन गए।
सबसे तेज 25 टेस्ट शतक के मामले में सचिन को पीछे छोड़ने के करीब हैं कोहली
हर मैच में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने वाले विराट कोहली के पास हैदराबाद में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में भी एक बड़ा व्यक्तिगत रिकॉर्ड हासिल करने का मौका है।

भारतीय टीम के कप्तान अब तक अपने टेस्ट करियर की 123 पारी में 24 शतक अपने नाम कर चुके हैं और अब उनके पास दूसरे सबसे तेज 25 टेस्ट शतक बनाने का अवसर है जिसमें वो सचिन तेंदुलकर को ही पीछे छोड़ सकते हैं।
डॉन ब्रेनमैन के 68 पारी में तो सचिन के हैं 130 पारियों में 25 शतक
टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 25 शतक ऑस्ट्रेलिया के सर डोनाल्ड ब्रेडमैन के नाम है। जिन्होंने महज 25 पारियों में इस कीर्तिमान को छुआ था। उनके बाद भारत के सचिन तेंदुलकर हैं जो 130 पारियों में यहां तक पहुंचे और

अब विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर को इस मामले में पीछे छोड़ने का बहुत ही आसान मौका है। क्योंकि कोहली की तो अभी केवल 123 पारियां हुई हैं।
सबसे तेज 25 टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज देश पारी
| सर डॉन ब्रेडमैन | ऑस्ट्रेलिया | 68 |
| सचिन तेंदुलकर | भारत | 130 |
| सुनील गावस्कर | भारत | 138 |
| मैथ्यू हेडन | ऑस्ट्रेलिया | 139 |
| सर गारफिल्ड सोबर्स | वेस्टइंडीज | 147 |
| हाशिम अमला | दक्षिण अफ्रीका | 155 |
| रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 156 |
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post विराट कोहली एक और बड़ी उपलब्धि के करीब, तोड़ सकते हैं सचिन का ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.