Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अमृतसर रेल हादसे के बाद अब विराट कोहली ने किया कुछ ऐसा जीता करोड़ो प्रसंशको का दिल

शुक्रवार को जब हमारा पूरा देश दशहरे का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मना रहा था तभी पंजाब के अमृतसर में एक ट्रेन के दर्दनाक हादसे ने 60 से ज्यादा लोगों की जान ले ली।अमृतसर ने हुए इस ट्रेन हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में मरने वालों को लेकर पूरे देशभर से सांत्वना मिल रही है।

अमृतसर रेल हादसे को लेकर विराट कोहली ने मृतक के परिजन के लिए जतायी संवेदना

इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को भी अमृतसर के ट्रेन हादसे ने हिला कर रख दिया है। भारतीय टीम भी इस हादसे के बाद दुखी है। और इस हादसे में मरने वाले लोगों के परिवार के साथ खड़ी है।

और इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी तरफ से अमृतसर रेल हादसे को लेकर शोक जताया और मृतकों के परिवार वालों के लिए संवेदना प्रकट की।

विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर एकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि  “मेरी प्रार्थनाएं कल अमृतसर में हुए भयानक रेल हादसे में प्रभावित लोगों के परिवार के साथ है।”

ट्रेक पर खड़े रावण दहन देख रहे लोगों से होकर गुजरी ट्रेन

विजयादशमी के दिन पंजाब के अमृतसर के जोड़ा फाटक पर रावण दहन का कार्यक्रम चल रहा था। इस रावण दहन को देखने के लिए वहां पर हजारों की संख्या में भीड़ जमा हुई थी। इसी बीच कुछ लोग रेल के ट्रेक पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे।

इसी बीच उसी पटरी से जालंधर से अमृतसर आ रही एक ट्रेन गुजर गई। रावण दहन देख रहे लोगों को ट्रेन के आने का जरा भी भनक नहीं लगी और महज 5-10 सैकंड के अंदर ही ये ट्रेन कई लोगों को कुचलते हुए निकल गई।

हादसे में 60 से ज्यादा लोगों की मौत, 70 से ज्यादा लोग घायल

और इस कारण से जहां 61 लोग काल का ग्रास बन गए तो वहीं 70 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका पंजाब के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस ट्रेन हादसे से पूरा देश जहां सकते में है तो वहीं प्रशासन और राजनेता एक-दूसरे पर दोष मढ़ते नजर आ रहे हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post अमृतसर रेल हादसे के बाद अब विराट कोहली ने किया कुछ ऐसा जीता करोड़ो प्रसंशको का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.