स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप की काफी समय से शादी की खबरे आ रही थी। लेकिन अब इन सभी खबरों पर उन्होंने विराम लगा दिया है और शादी की डेट का ऐलान कर दिया है। दोनों इसी साल 16 दिसंबर को सात फेरे लेने जा रहे है। वैसे आपको बता दें दोनों अपना रिलेशन मीडिया के सामने नहीं आने दिया। दोनों करीब 10 साल से साथ हैं, लेकिन अब दोनों अपने रिलेशन के बारे में खुलकर बात कर रहे है।
आपको जानकारी में बता दें, साइना नेहवाल ने खुद अपनी शादी की पुष्टि करते हुए कहा है कि वह 16 दिसंबर को पारुपल्ली कश्यप के साथ शादी के बंधन में बंधने के बारे में सोच रही हैं। उन्होंने कहा- मैं 20 दिसंबर से शुरू होने वाले Premier Badminton League टूर्नामेंट में बिजी हो जाऊंगी। उसके बाद मुझे टोक्यो ओलंपिक्स के लिए क्वालीफायर्स खेलने हैं। तो हमने 16 दिसंबर की तारीख फाइनल की है।
आपको बता दें, 8 अक्टूबर को प्रीमियर बैडमिंटन लीग के सीजन 4 के लिए नीलामी हुई जिसमें सायाना को नॉर्थ ईस्टर्न वॉरियर्स ने खरीद लिया। सायना को 80 लाख रुपये में टीम में शामिल किया गया है। वहीं बताते चले साइना कई बड़े ख़िताब अपने नाम कर चुकी है।
यह भी पढ़े :-
विराट कोहली बने शुद्ध शाकाहारी, कहा- पहले से ताकतवर फील कर रहा हूं
वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट सहित इन खिलाड़ियों को फिर मिल सकता है आराम, रोहित होंगे कप्तान!
चयनकर्ताओं के खिलाफ बोलकर मुश्किल में पड़े ये दो खिलाड़ी, बीसीसीआई कर सकता है कड़ी कार्रवाई
Herald