भारत और वेस्टइंडीज के पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरूआती दो वनडे मैच हो चुके हैं. इस सीरीज में फिलहाल भारतीय टीम 1-0 से आगे है. सीरीज के अंतिम तीन वनडे मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द ही किया जाना हैं.
बता दें, कि अंतिम तीन वनडे मैचों के लिए पृथ्वी शॉ के चयन की खबरें मीडिया में चल रही थी. कयास लगाये जा रहे थे, कि टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्हें वनडे सीरीज में जगह मिलेगी.
पृथ्वी शॉ के अंतिम तीन वनडे मैच में चयन की चल रही थी खबरें

पृथ्वी शॉ एक आक्रमक बल्लेबाज हैं और यह बात उन्होंने टेस्ट सीरीज में भी काफी अच्छे से साबित की थी. पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 94.04 के शानदार स्ट्राइक रेट से 237 रन बनाये थे. उनके इस शानदार स्ट्राइक रेट के बाद उन्हें भारत की टेस्ट और वनडे टीम में मौका देने की खबरें चल रही थी.
चोट के चलते नहीं मिलेगी भारतीय टीम में जगह

बता दें, कि पृथ्वी शॉ चोटिल हैं. विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट के दौरान उनके हाथ में चोट लग गई थी. जिसके बाद उनके हाथ का एमआरआई स्कैन कराया गया है. वह अपनी चोट के चलते गुरुवार को इंडिया ए के लिए देवधर ट्रॉफी का मैच भी नहीं खेल पाये हैं.
वाह क्रिकेट में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, पृथ्वी शॉ को उनकी चोट के कारण अंतिम तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया जायेगा.
बताया जा रहा हैं, चिकित्सकों ने उन्हें कुछ हफ्ते आराम की सलाह दी हैं. जिसके चलते वह भारतीय टीम का अंतिम तीन वनडे में हिस्सा नहीं बन पाएंगे.
ऐसा रहा हैं पृथ्वी का लिस्ट ए और आईपीएल करियर

बता दें, कि पृथ्वी शॉ का लिस्ट ए करियर और आईपीएल करियर भी शानदार रहा हैं. पृथ्वी ने अपने लिस्ट ए करियर के 25 मैचों में 40.56 की औसत से व 116.40 के स्ट्राइक रेट से 1014 रन बना चुके हैं. वहीं आईपीएल में उन्होंने 27.22 की औसत से व 153.12 के स्ट्राइक रेट से 245 रन बनाये हुए हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post अंतिम तीन वनडे मैचों में पृथ्वी शॉ के चयन को लेकर पूरी तरह राज से उठा पर्दा appeared first on SportzWiki Hindi.