Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेनिस : डब्ल्यटीए फाइनल्स में वोज्नियाकी ने क्वितोवा को दी मात 

सिंगापुर| डेनमार्क की कैरोलिना वोज्नियाकी ने मंगलवार को डब्ल्यूटीए फाइनल्स के व्हाइट ग्रुप में चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा को 7-5, 3-6, 6-2 से हरा दिया। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मौजूदा विजेता ने इस मैच को दो घंटे 30 मिनट में अपने नाम किया और इसके साथ ही नॉकआउट दौर में जाने की अपनी संभवानाओं को मजबूत कर लिया।
मैच के बाद वर्ल्ड नंबर-3 वोज्नियाकी ने कहा, “मैं आज काफी बेहतर खेली और मुझे लगता है कि मेरा रिटर्न शॉट काफी अच्छा था। मैंने सर्विस भी अच्छी की।”

उन्होंने कहा, “पेट्रा के खिलाफ आपको अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलना होता है। मैं पूरा ध्यान लगाकर खेल रही थी।”

दोनों खिलाड़ी रविवार को अपने पहले मैच में हार गई थीं इसलिए इन दोनों को आगे जाने के लिए अपने ग्रुप में जीत की दरकार थी।

यह वोज्नियाकी की क्वितोवा पर छठी जीत है।

The post टेनिस : डब्ल्यटीए फाइनल्स में वोज्नियाकी ने क्वितोवा को दी मात  appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.