Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: पाकिस्तान को मिला जसप्रीत बुमराह जैसा गेंदबाज, खुद बुमराह ने कही उससे ये बात

हर खिलाडी का बचपन से कोई न कोई खिलाड़ी हीरो जरुर होता है. जिसका जैसा बचपन से वो बनाना चाहता है. जिसके जैसे वो बल्लेबाज़ी या गेंदबाज़ी करना चाहेगा. कुछ ऐसा ही भारत के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह के साथ हुआ हैं. बुमराह का पाक में एक ऐसा फैन है.जो उनकी तरह से गेंदबाज़ी करना चाहता है और उनके एक्शन को कॉपी करता है. जिसका विडियो ट्विटर पर शेयर किया है.

ट्वीटर पर शेयर हुआ है विडियो 

बुमराह को लेकर पाक के उमैर अफरीदी ने एक विडियो शेयर किया है. इस विडियो में उन्होंने लिखा है कि जसप्रीत बुमराह, पाक में एक 5 साल का बच्चा आप का बहुत बड़ा फैन हैं. जब से उसने आप को एशिया कप में गेंदबाज़ी करते हुए देखा है वो आप की तरह से गेंदबाज़ी करना चाहता है. और वीरेंदर सहवाग को जन्मदिन की बधाई.. .!

इस विडियो की सबसे ख़ास बात ये है कि एक पांच साल का लड़का बुमराह के रन अप से लेकर उनके एक्शन को पूरी तरह से कॉपी करने की कोशिश कर रहा है.

बुमराह ने दिया जवाब 

इस विडियो को देखने के बाद बुमराह ने भी उमैर को जवाब देते हुए लिखा कि मुझे याद है कि बचपन में मैं भी अपने हीरो का एक्शन कॉपी करने की कोशिश करता था. मुझे आज ख़ुशी हो रही है कि कोई मेरा भी एक्शन कॉपी करने की कोशिश कर रहा है.

शुरूआती मैचों से मिला है आराम 

आपको बता दें कि बुमराह इस समय आराम कर रहे हैं. उन्हें विंडीज के खिलाफ शुरुआती दो वन डे मैचों में आराम दिया गया है. टीम मैनजेमेंट आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सभी तेज़ गेंदबाजों को पूरी तरह से फिट चाहता है. इसी वजह से वो लगभग हर गेंदबाज़ को उससे पहले आराम देना चाहता है ताकि वो इस दौरे से पहले खुद को पूरी तरह से फ्रेश रख सके.

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post वीडियो: पाकिस्तान को मिला जसप्रीत बुमराह जैसा गेंदबाज, खुद बुमराह ने कही उससे ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.