भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में पहली बार गेंदबाज शाहबाज नदीम का चयन हुआ है. 2004 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू करने वाले शाहबाज पर आखिरकार चयनकर्ताओं की नजरें गयीं और उन्हें देश के लिए खेलने का मौका मिला है. उनके इस चयन से उनकी माँ बेहद खुश हैं.
माँ ने खो दी थी उम्मीद
29 वर्षीय शाहबाज नदीम के लिए भारतीय टीम में जगह बनाना आसान नहीं रहा. हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने बताया ”जब मेरा चयन भारत के लिए हुआ तो मेरी माँ के चेहरे पर मुस्कान मेरे लिए सबसे बड़ा इनाम था.”
ये भी पढ़ें – टी-20 सीरीज से बाहर किया जाना धोनी को नही आया रास

आगे शाहबाज ने बताया कि उनके पिता टीम में जगह बनाने के बारे में समझते थे पर माँ कभी-कभी उम्मीद खो देती थी. उन्होंने कहा
”मेरे पिता हमेशा समझते रहे हैं कि राष्ट्रीय टीम में जगह बनाना एक कड़ी प्रतिस्पर्धा है. मेरी माँ कभी-कभी उम्मीद खो देती थीं और मुझे समझाना पड़ता था कि केवल 15 और 16 खिलाड़ियों के लिए ही जगह होती है और टीम में सभी खुद को साबित करने वाले हैं.”
उन्होंने कहा
”पर आप माँ को जानते हैं. मेरे पिता कभी-कभी मुझे समझाते कि देश के लिए खेलने के लिए एक व्यक्ति के पास कुछ होने की जरूरत होती है. हर बच्चा जब बचपन में खेलना शुरू करता है, तो भारत के लिए खेलने का सपना देखता पर कुछ ही इस सपने को पूरा कर पाते.”

शाहबाज ने कहा
”अगर पिछले कुछ सालों में देखें तो मैं पहला नहीं हूं जिसे टीम में जगह मिली. चयनकर्ताओं ने ये सुनिश्चित किया है कि घरेलू स्तर पर प्रदर्शन करने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को उचित अवसर दिया जाए. असली स्ट्रगल अब शुरू होता है. मुझे अच्छा प्रदर्शन करना होगा जिससे टीम में अपनी जगह पक्की कर सकूं. मुझे जब भी कप्तान और टीम मैनेजमेंट द्वारा मौका मिले तो फील्ड पर जाकर प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहना होगा.”
ये भी पढ़ें – 5 साल बैन के बाद क्रिकेट में वापसी करने को तैयार ये दिग्गज
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post शाहबाज नदीम ने बताया टीम इंडिया में जगह मिलने पर क्या था उनकी माँ का रिएक्शन appeared first on SportzWiki Hindi.