Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वकार युनूस ने रोहित,धोनी और कोहली में इन्हें बताया सबसे अच्छा भारतीय कप्तान

भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में 2018 एशिया कप विजेता बनी थी। उसके बाद से चारों तरफ रोहित की कप्तानी की चर्चाएँ हो रही हैं। कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने उनकी कप्तानी की जमकर तारीफ की है। अब इस सूची में नया नाम जुड़ा है पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार युनूस का। वकार ने अपने एक इंटरव्यू में रोहित की जमकर तारीफ की।

खिलाड़ियों को देते हैं छूट

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वकार युनूस का मानना है कि रोहित शर्मा अपने खिलाड़ी को निर्णय लेने की छूट देते हैं। यही वजह से कि खिलाड़ियों अच्छा प्रदर्शन किया है। खलील टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा

“रोहित ने विराट कोहली ने न होने पर टीम की जैसी कप्तानी की है उसकी तारीफ होनी चाहिए। रोहित बहुत ही शांत हैं और उनकी कप्तानी लगातार बेहतर होती जा रही है। मैंने आईपीएल में भी उन्हें कप्तानी करते हुए देखा है। वह खिलाड़ियों को अपना निर्णय लेने की छूट देते हैं और इसी वजह से वह एक शानदार कप्तान हैं।”

विराट जैसा कोई नहीं

पूर्व तेज गेंदबाज ने इसके साथ ही यह भी साफ कर दिया कि विराट कोहली जैसा कोई दूसरा नहीं है। वकार के अनुसार जब कोहली टीम में होते हैं तो काफी अंतर पैदा होता है। उन्होंने कहा

“कोहली को कोई चुनौती नहीं दे सकता, लेकिन उनके बिना भी इस टीम ने एशिया कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इस बात की तारीफ होनी चाहिए। विराट एक बड़ा अंतर पैदा करते हैं, लेकिन रोहित ने जिम्मेदारी अच्छे से निभाई है।”

तेज गेंदबाजों से भी प्रभावित

एशिया कप में भारतीय तेज गेंदबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वकार इस प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों की मेहनत और आईपीएल को जिम्मेदार माना है। उन्होंने कहा

“मै इससे ज्यादा आश्चर्यचकित नहीं हूं। मुझे हमेशा ऐसा लगा कि भारत में प्रतिभाएं फैली हैं। वह कभी तेज गेंदबाजी के लिए नहीं जाने जाते थे लेकिन गेंदबाजों ने बहुत मेहनत की है। भारत के पास आईपीएल के रूप में एक शानदार मंच है, जहाँ से अंतर पैदा हुआ है।”

The post वकार युनूस ने रोहित,धोनी और कोहली में इन्हें बताया सबसे अच्छा भारतीय कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.